पत्रकारों के साथ घटी घटना को लेकर एनजेए ने किया पुतला दहन,सौंपा ज्ञापन। बीते दिन मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ घटी घटना के विरोध में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर द्वारा जिलाध्यक्ष ललन राज की अध्यक्षता में मुंगेर स्थित राजीव गांधी चौक के समीप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया साथ ही विरोध में नारे लगाए गए।आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशध्यक्ष अबोध ठाकुर उपस्थित थे।इस संबंध में संगठन के विधि सलाहकार अनिल भूषण ने कहा कि बीते दिन मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है इसकी घोर निंदा हम करते हैं।वही प्रदेश महासचिव नवीन झा द्वारा भी घटना की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि पत्रकारों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर प्रदेश सचिव विकास सिंह,विधि सलाहकार अनिल भूषण,संस्थापक सदस्य लाल रंजन पप्पू,प्रदेश महासचिव नवीन झा,जिलाध्यक्ष ललन राज,जिला महासचिव रंजीत ठाकुर,विनोद कुमार,गुंजन कुमार,पत्रकार गौरव मिश्रा,अमरेंद्र कुमार सोनू,वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णा प्रसाद,कुक्कू कुमार आदि उपस्थित थे।