शुक्रवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा एक नंबर ट्रैफिक मुंगेर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट, जूता ,एवं कागजात की जांच की गई वहीं जांच कर रहे एएसआई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज बिना हेलमेट पहने 10 चालक से ₹10000 की राशि वसूली गई।

निर्धारित लक्ष्य से अधिक दिव्यांग जनों का राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य शिविर में हुआ रजिस्ट्रेशन मुंगेर, 5 अप्रैल 2022 : आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्धारित 1000 दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध कुल 1150 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन हुआ वहीं कुल 4200 दिव्यांग जनों और परिजन मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नसीम रजि ने बताया कि मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगों के स्वास्थ्य जांच के लिए कुल 27 काउंटर लगाए गए थे। जहाँ कुल 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, 55 पारा मेडिकल स्टाफ, 30 से 40 स्कॉट गाइड सिहित 40 से 50 वोलेंटियर तैनात थे। इन सभी डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयास से मुंगेर जिला ने राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार द्वारा मुंगेर के लिए निर्धारित 1000 दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 1150 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया। इसके साथ ही शिविर में कुल 4200 दिव्यांग जन और उनके परिजनों कि सहभागिता देखी गई। इस दौरान केयर इंडिया और जीविका के सहयोग से कुल 2185 लोगों के बीच भोजन उपलब्ध कराया गया।

*बिहार की मिट्टी में है उर्वरकता : डॉ पवन अग्रवाल* *बिहार की बात ही है जुदा : डॉ पवन अग्रवाल* _अतिथि देवो भवः का पाठ पढ़ाता बिहार ; डॉ पवन अग्रवाल_ *मिनिस्टर सय्यद शाहनवाज हुसैन के हाथों सम्मानित हुए डॉ पवन अग्रवाल* पटना के मौर्य होटल में बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन की 12वीं सालाना जेनरल मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया था, जहां बिहार सरकार के मिनिस्टर ऑफ इंडस्ट्रीज सय्यद शाहनवाज हुसैन चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद थे वहीं इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल की स्पीच ने सभी को प्रभावित किया। सय्यद शाहनवाज हुसैन भी डॉ पवन अग्रवाल के फैन रहे हैं। उनकी मोटिवेशनल स्पीच को वे सुनते आए हैं। पवन अग्रवाल ने मराठी टोपी पहनाकर सय्यद शाहनवाज हुसैन का सम्मान किया। बिहार में जिस तरह सय्यद शाहनवाज हुसैन उद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं यह युवाओं के लिए स्कोप है। अब बिहार बदल रहा है, बेहतर हो रहा है। हर प्रोग्राम तभी सक्सेसफुल होता है जब उसमें चार अच्छे लोग होते हैं इस बार इस प्रोग्राम में शाहनवाज हुसैन, डॉ पवन अग्रवाल के साथ चार्ली चैप्लिन द्वितीय हिरो राजन कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होने भी अपनी बातों से तमाम इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स के लोगों को मोटिवेट किया, जिसकी तारीफ सभी ने की। राजन कुमार चार्ली चैप्लिन 2 तो हैं ही, एंकर भी हैं अब धीरे धीरे उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में भी काम करना शुरू किया है। डॉ पवन अग्रवाल की दो दिवसीय पटना यात्रा कमाल की रही, जिस दौरान कई आईपीएस, आईएएस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और भविष्य में और भी प्रोग्राम में भाग लेने के लिए इनवाइट किया। बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने डॉ पवन अग्रवाल की होर्डिंग्स पूरे पटना शहर में लगवाई, जिससे हॉल खचाखच भर गया और जिसने भी डॉ पवन अग्रवाल की मोटिवेशनल स्पीच को सुना सब उनके फैन हो गए। *डॉ पवन अग्रवाल के बारे में* विश्वविख्यात मुम्बई के डब्बावालों पर पीएचडी कर चुके डॉ पवन अग्रवाल एक अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनकी कार्यशैली उनके नाम के अनुरूप है, वह पवन की तरह गतिमान रहते हैं, उनके पैर जमीन पर नहीं पड़ते हैं, पटना से लौटते ही वह गोवा निकल गए जहां उनका कार्यक्रम है। देश विदेश की कई कंपनियों के लिए वह मोटिवेशनल स्पीच देते हैं। जीते जी एक मिसाल हैं डॉ पवन अग्रवाल। एजीआई अग्रवाल इंस्टिट्यूट के फॉउंडर प्रेसीडेंट डॉ पवन अग्रवाल 5 हजार बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बिहार के लिए बहुत कुछ करने का जज़्बा रखने वाले डॉ पवन अग्रवाल के नाम पर बिहार में लाइब्रेरी भी चलती है। 2 दिवसिय बिहार दौरे पर गए डॉ पवन अग्रवाल ने फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार पुत्र राजन कुमार वाकई बिहार के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं और उनकी इसी कर्मठता को देखते हुए मैं उनकी मुहिम में शामिल होता हूँ। चाहे वह सीनियर आईपीएस, आई ए एस अधिकारी हों, राजनेता हों या आम लोग हों, बिहार में जिस तरह से लोग फ़िल्म इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर "डॉक्टर डब्बावाला" को चाहते हैं, उससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। *बॉलीवुड से भी गहरा कनेक्शन* हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार, शहर मसीहा नहीं के प्रेजेंटर डॉ पवन अग्रवाल का बॉलीवुड से भी गहरा कनेक्शन है। फुर्सत के लम्हों में वह खुद भी गाना गाते हैं। कई फंक्शन में वह स्टेज संभालते हुए नजर आते हैं। एक संजीदा विचार के धनी डॉ पवन अग्रवाल को पटना काफी रास आया। पटना में उनके दो दिन शानदार और यादगार गुजरे। कई लोगों से मिलना जुलना हुआ, उन्होंने बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाया। साथ मे हीरो राजन कुमार हों तो बात ही कुछ और होती है, इस बार की यात्रा में पवन अग्रवाल ने बिहार को बहुत करीब से महसूस किया।

मुंगेर, 5 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष ओलंपिक्स बिहार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुंगेर किला क्षेत्र स्थित इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार, डीडीसी संजय कुमार सिंह, सदर एसडीओ खुशबू गुप्ता, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह, डीपीएम नसीम रजि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ. नीलू, एफपीसी तस्नीम रजि, डीसीएम निखिल राज सिहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जहां एक तरफ धरहरा प्रखंड का नक्सल प्रभावित क्षेत्र अवैध रूप से शराब बनाने के लिए व शराब का कारोबार करने के लिए सेफ जोन के नाम से जाना जाता है तो वहीं दूसरी ओर धरहरा प्रखंड का टाल क्षेत्र भी इससे पीछे नहीं है। धरहरा व छर्रापट्टी के चौर में शराब कारोबारी माल-जाल रखने हेतु बथान के नाम पर अपने अवैध शराब के धंधे को बड़ी ही सहजता से सक्रिय किए हुए हैं।कभी धरहरा थाना तो कभी हेमजापुर ओपी तथा कभी-कभी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के द्वारा छापामारी अभियान चलाया जाता है किंतु गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर बीच बहियार में अवस्थित बथान होने के कारण शराब कारोबारी सतर्क हो जाते हैं एवं शराब को कोई दूसरे ठिकाने पर छुपा देते हैं जिससे पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग पाता है। बार-बार पुलिस को चमका देने में सफल होने से शराब कारोबारियों का मनोबल चरम पर है जिसका उदाहरण है कि शाम के 4 बजते ही शराब कारोबारी के ठिकानों पर शराब का सेवन करने वाले लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। वहीं छर्रापट्टी के ग्रामीणों ने बताया कि छर्रापट्टी गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अवैध शराब लाकर छर्रापट्टी चौर के बहियारो में शराब का अवैध धंधा पिछले कुछ वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है।

धरहरा(संवाददाता):- जहां एक तरह सरकार सरपंच को गांव का प्रधान के नाम से संबोधित करती है तथा पंचायत स्तर पर सरपंच को किसी भी मामले में पंचायत कर न्याय देने का हक दे रखी है तो वहीं धरहरा प्रखंड के ईटवा पंचायत के सरपंच को पंचयती करने के बदले जान से मारने की धमकी मिल रही है। सनद रहे कि धरहरा प्रखंड के ईटवा में पंचयती करने पहुंचे सरपंच निरंजन तांती को किसी खास व्यक्ति के पक्ष में फैसला न देने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं ईटवा पंचायत के सरपंच निरंजन कुमार तांती ने धरहरा थाना में आवेदन देकर धरहरा थानाध्यक्ष से अपनी जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। सरपंच ने आवेदन के माध्यम से बताया कि रविवार को ईटवा में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर पंचयती करने पहुंचा था कि तभी ईटवा गांव निवासी कामदेव साव के 42 वर्षीय पुत्र राकेश साव ने आकर जबरन अपने खास ब्यक्ति के पक्ष में फैसला देने को कहा तथा नहीं दिए जाने पर जान से मारने की बात कही। वहीं धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा एक नंबर ट्रैफिक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कागजात नहीं होने हेलमेट नहीं पहने रहने वाले वाहन चालक से ₹11000 की चुनावी वसूली गई इसकी जानकारी जांच कर रहे पुलिस कर्मी द्वारा दिया गया।

शुक्रवार को हाई स्कूल में टाउन हाई स्कूल के छात्र मोहम्मद हरीश आजाद एवं निशांत राज को सम्मानित किया गया दोनों छात्र ने बिहार में सातवें एवं नौ में स्थान प्राप्त कर मुंगेर का नाम रोशन किए इसी को देखते हुए आरडीडी द्वारा प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किए।

बता दें कि शुक्रवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी कुमार तथा जनता उच्च विद्यालय तौफिर के प्रभारी पंकज रंजन तथा मॉडल उच्च विद्यालय के लिपिक अजय शर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का काम किए हैं। वही मौके पर उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी कुमार ने अपने साथियों से यह संदेश दिए कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में रक्तदान कर समाज को रक्तदान के बारे में जागरूक करनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर सभी व्यक्ति रक्तदान कर सके।

मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 9वां में स्थान प्राप्त करने वाले कासिम बाजार निवासी संजय शर्मा के पुत्र निशांत राज ने अपने जिले का नाम रोशन किए वही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निशांत राज को कासिम बाजार दुर्गा स्थान में सम्मानित किया गया सम्मान पाकर निशांत काफी खुश दिखे और कहे कि यह सम्मान मैं अपने माता-पिता एवं गुरू को अर्पित करता हूं उन्ही के मार्गदर्शन से आज में बिहार में 9वां स्थान प्राप्त किया हूं वही उनके पिता संजय शर्मा ने कहा कि निशांत सदैव शिक्षा के प्रति समर्पित रहते थे आज उसका फल हमें देखने को मिल रहा है।