निर्धारित लक्ष्य से अधिक दिव्यांग जनों का राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य शिविर में हुआ रजिस्ट्रेशन मुंगेर, 5 अप्रैल 2022 : आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्धारित 1000 दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध कुल 1150 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन हुआ वहीं कुल 4200 दिव्यांग जनों और परिजन मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नसीम रजि ने बताया कि मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगों के स्वास्थ्य जांच के लिए कुल 27 काउंटर लगाए गए थे। जहाँ कुल 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, 55 पारा मेडिकल स्टाफ, 30 से 40 स्कॉट गाइड सिहित 40 से 50 वोलेंटियर तैनात थे। इन सभी डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयास से मुंगेर जिला ने राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार द्वारा मुंगेर के लिए निर्धारित 1000 दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 1150 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया। इसके साथ ही शिविर में कुल 4200 दिव्यांग जन और उनके परिजनों कि सहभागिता देखी गई। इस दौरान केयर इंडिया और जीविका के सहयोग से कुल 2185 लोगों के बीच भोजन उपलब्ध कराया गया।
