मुंगेर, 5 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष ओलंपिक्स बिहार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुंगेर किला क्षेत्र स्थित इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दिव्यांग मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार, डीडीसी संजय कुमार सिंह, सदर एसडीओ खुशबू गुप्ता, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह, डीपीएम नसीम रजि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ. नीलू, एफपीसी तस्नीम रजि, डीसीएम निखिल राज सिहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
