मंगलवार को दूसरे दिन भी एसबीआई बैंक छोड़कर सभी बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर इधर-उधर भटकते दिखे ग्राहक ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 2 दिनों की हड़ताल पर बैंक कर्मी के चले जाने के कारण ग्राहक को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है लोग इधर-उधर भटक रहे हैं पैसे निकालने के लिए कहीं एटीएम खुली है तो पैसे नहीं है कहीं एटीएम का शटर गिरा हुआ है। वही बैंक कर्मी द्वारा बताया गया कि सरकार हमारी 12 सूत्री मांग को नहीं मांगने के कारण हम लोग अभी दो दिनों के हड़ताल पर गए अगर बात नहीं बनी तो आगे भी हड़ताल हो सकती है।

मंगलवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा एक नंबर ट्रैफिक मुंगेर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वहीं जांच कर रहे पुलिस कर्मी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग कागजात हेलमेट इत्यादि चीजों का जांच कर रहे हैं जिसमें जांच के दौरान सात वाहन चालक को बिना हेलमेट रहे ₹7000 की जुर्माना वसूली गई वहीं वाहन जांच कर देख बिना कागजात वाले वाहन चालक इधर-उधर भागते दिखे।

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2011 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी लोग संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ आनंद शंकर शरण सिंह ने दिए।

मंगलवार को नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढ़ी पंचायत के कंन्तपुर मोड़ के पास बरियारपुर की ओर से आ रही 12 चक्का हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार युवती को टक्कर मार दिए टक्कर लगने से युवती घायल हो गई और उनका पैर फैक्चर हो गया जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी घायल हुआ ग्रामीणों की मदद से युवती को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया वही जख्मी युवती की पहचान हरदिया बाद निवासी अरुण यादव की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है पिता ने बताया कि मेरी पुत्री कोचिंग पढ़ के आ रही थी इसी क्रम में ट्रक द्वारा हमारी बच्ची को टक्कर मारा गया जिससे मेरी बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।

टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य प्राप्ति को 24 मार्च से 13 अप्रैल तक जिलाभर में विशेष अभियान : अभियान के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध कराई जा रही टीबी सेवाएँ : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चौथे स्थापना दिवस से पहले टीबी मरीजों की सुविधा के लिए आयोजित किए जा रहे कई कार्यक्रम मुंगेर, 28 मार्च। सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट गोल के तहत 2025 तक देश को टीबी की बीमारी से मुक्त बनाने के लिए जिलाभर के विभिन्न हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 21 दिनों का विशेष अभियान चल रहा है। इस दौरान वहां टीबी रोगियों की सुविधा के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ- साथ समाज के लोगों के बीच टीबी को लेकर मनोवैज्ञानिक ,सामाजिक स्पोर्ट भी उपलब्ध करायी जा रही है। डिस्ट्रिक्ट टीबी/एचआईवी कोऑर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव विकासशील के निर्देशानुसार सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीबी सेवाओं को आयुष्मान भारत हेल्थ और वेलनेस सेंटर तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यहां टीबी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही समुदाय से जुड़ने और लोगों के बीच टीबी के प्रति जन- जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ समय रहते टीबी मरीजों को चिह्नित करने, उसकी जांच करने और सही उपचार सुनिश्चित कराना है। इसके साथ ही हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टीबी मरीजों और उसके परिवार वालों को मनोवैज्ञानिक सामाजिक स्पोर्ट भी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अपैल को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चौथे स्थापना दिवस से पूर्व जिला भर के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 21 दिनों का विशेष कैम्प आयोजित किया गया है। इस दौरान वहां टीबी जागरूकता के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों की मॉनिटरिंग जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) पर बड़ी जिम्मेवारी है कि वो घर के दरवाजे से बाहर आ रहे लोगों को बेहतर ढंग से टीबी की जांच और इलाज के साथ- साथ इससे बचने के लिए लोगों को टीबी के लक्षण और सावधानियों के बारे में अच्छी तरह से जागरूक करें। उन्होंने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में टीबी पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे मार्च महीने से 13 अप्रैल तक ‘टीबी पेशेन्ट सपोर्ट ग्रुप’ की बैठक हो रही है । जिसमें उन्हें टीबी के लक्षण सहित इलाज के विषय में जानकारी दी जा रही है। मैं यह अपील करूँगा कि इस मुहिम से जुड़े सभी लोग अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि हर टीबी रोगी चाहे वह सरकारी अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल से इलाज करायें उनकी सभी जाँच एवं दवाएं निःशुल्क मिले और रोगी अकेला महसूस नहीं करे तभी टीबी हारेगा, देश जीतेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद अब हमलोगों को टीबी उन्मूलन की दिशा में भी मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। टीबी मरीजों की ससमय पहचान करने एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क इलाज प्रदान करने के लिए हमारे पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही टीबी पीड़ित मरीज को उनके इलाज के दौरान प्रति माह भारत सरकार की तरफ से 500 रुपये की पोषण राशि भी उनके बैंक अकाउंट में सीधे दी जा रही है। मैं आमजनों से अपील करता हूँ कि यदि आपको दो सप्ताह या अधिक समय से खाँसी हो, बुखार हो या शाम में शरीर गर्म हो रहा हो, वजन में कमी आ रही हो, भूख नहीं लग रहा हो, छाती में दर्द हो रहा हो, खांसने पर बलगम में खून आ रहा हो एवं अत्यधिक कमजोरी एवं थकान लगता हो तो बिना देर किए नजदीकी टीबी केंद्र में जाकर संपर्क जरूर करें।

*सहारा पीड़ित निवेशकों को एक माह में मिले जमाराशि - केशरी* (निवेशकों को पुनर्निवेश नहीं पेमेंट चाहिए) सहारा निवेशकों को पुनर्निवेश नहीं बल्कि उनकी जमा परिपक्वताराशि अविलंब मिल जानी चाहिए नहीं तो जमाकर्ताओं के आक्रोश को संभालना मुश्किल हो जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सहारा प्रबंधन की होगी। उपर्युक्त बातें सहारा पीड़ित निवेशक मंच के अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद स्मारक के समक्ष आयोजित सहारा निवेशकों के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि सहारा-सेबी विवाद के मकड़जाल में फंसकर निवेशक तबाह हो चुके हैं इसलिए अब और अधिक देरी नहीं करते हुए एक माह में परिपक्वता राशि मिल जानी चाहिए। श्री केशरी ने सहारा समूह के "पेमेंट के बदले पुनर्निवेश नीति" पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि निवेशकों को हर हाल में नकद भुगतान चाहिए। प्रसिद्ध व्यवसाई दीपक जालान ने कहा कि एम्बार्गो हटाते हुए सहारा की परिसम्पतियों को बेचकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाय। सुनील कुमार सिंह, सत्यनारायण साह एवं सखीचंद यादव ने कहा कि अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 एवं बीपीआईडी एक्ट, 2002 के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए। संयुक्ता कुमारी,किरण देवी, एवं बीणा देवी ने कहा कि हम अपने ही पैसा नहीं मिलने के कारण बेटी की शादी नहीं कर पा रहे हैं। धरना की समाप्ति पर प्रदर्शन करते हुए निवेशक नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय गये जहां डीएम की सलाह पर एसडीसी बैंकिंग सुश्री बैजयंती ने शिष्टमंडल से वार्ता करते हुए जिला प्रशासन के स्तर पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन में वरीय समाजसेवी अजय प्रसाद सिंह, राजीव शर्मा, मो० जाहिद, मो० तनवीर अख्तर, श्रवण प्रसाद, विजय मोदी, पांडव कुमार निराला, नरेश कुमार शर्मा, हेमंत जायसवाल, विवेक कुमार, अभिषेक आनंद, बबलु गुप्ता, चन्दन गुप्ता, बिनोद सिन्हा, सुधा कुमारी, गीता विश्वकर्मा, विनिता कुमारी, सीता देवी, रुक्मिणी देवी, इन्दु देवी, ललन सिन्हा, देवेन्द्र कौशल एवं राजेश मंडल सहित अनेकों निवेशक शामिल थे।

धरहरा (संवाददाता):- ज्यो- ज्यो एम एल सी चुनाव का मतदान नजदीक आता जा रहा है त्यो -त्यो उम्मीदवार अपनी ओर मतदाताओ को लुभाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए है। इसी कडी़ मे काग्रेस के एम एल सी प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड के भलार गाँव सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनप्रतिनिधियो से रू- ब -रू हुए।इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी ने भलार स्थित उमेश सिंह के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस के नेताओं का हालचाल पूछा एवं कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रखंड के नेताओं से अपील किया। जनसंपर्क अभियान मे कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उर्फ पन्ना सिंह ,कांग्रेस नेता ब्रजेश सिंह,कांग्रेस के कन्हैया सिंह, उमेश सिंह,अनमोल मिश्रा,सारोबाग पंचायत अध्यक्ष सुकेश सिंह, पिंटू सिंह आदि नेताओं ने कांग्रेस के एम एल सी प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।

बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर हीरो राजन कुमार, ऎक्ट्रेस मुस्कान और कोरियोग्राफर अभिषेक कुमार ने एक बेहतर कदम उठाते हुए जुहू मुम्बई स्थित समुन्द्र किनारे की सफाई की। उनके हाथों पे एक बोर्ड था जिसपर लिखा हुआ है "आई लव बिहार"। इसके द्वारा यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि बिहार हमेशा से स्वच्छता को लेकर जागरूक रहा है। आपको बता दें कि हीरो राजन कुमार को मुंगेर नगर निगम ने स्वच्छता मिशन के आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है। ऐसे में उनके इस तरह के काम से लोगों में एक पॉज़िटिव सोच और मैसेज जाता है। गौरतलब है कि इस साल 22 मार्च 2022 को बिहार 110 साल का स्थापना दिवस मना रहा है. बिहार के कलाकार राजन कुमार इस वर्ष भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई में बिहार स्थापना दिवस 2022 भव्य रूप से मनाने जा रहे हैं।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को मृत्यु के उपरांत मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि मिलने में अब कोई बाधा नहीं होगी। जिनका तकनीकी या फिर किसी अन्य कारणों से बिहार कोविड पोर्टल पर नाम दर्ज नहीं हो पाया हो उनके परिजनों को भी अनुदान राशि प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी कर राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी और सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार यदि किसी कोरोना से मृत हुए व्यक्ति का नाम किसी कारणवश बिहार कोविड पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाया हो किन्तु, मृतक के आश्रितों के पास पर्याप्त साक्ष्य है तो ऐसे लाभार्थियों को अविलंब अनुग्रह अनुदान योजना की राशि उपलब्ध करायी जाएगी।

धरहरा (संवाददाता):- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ने सभी पंजीकृत निजी विद्यालयों के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों के संचालकों से मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली 2011 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयो में 25 प्रतिशत नामांकित बच्चों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया था। परन्तु जिला के 141 प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में से 39 विद्यालयों ने ही प्रतिवेदन जमा किया । डीपीओ ने 01 माह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। समय पर जवाब उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूलों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 18 की उपधारा ( 03 ) एवं धारा 19 की उपधारा ( 03 ) के अंतर्गत उल्लंघन करने के आरोप में रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कही।