Transcript Unavailable.

कोमल दीदी व्हाट्सएप बोर्ड पर एक मात्र क्लिक से घर बैठे प्राप्त करें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी - 9031691691 पर एक क्लिक करते ही मोबाइल स्क्रीन पर प्राप्त होगी जानकारी जिला में परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाने और इसके संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग काफी गंभीर है । इसको ले तमाम आवश्यक निर्णय लेते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि इस अभियान का संदेश समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुँच सके और अधिकाधिक लोग इस सुविधा से लाभान्वित हो सकें। इसी क्रम में केयर इंडिया के सहयोग से कोमल दीदी व्हाट्सएप बोर्ड नाम का एक एप जारी किया गया है। जिस पर एक क्लिक करते ही परिवार नियोजन से संबंधित सभी स्थाई और अस्थाई मैथेड से जुड़ी तमाम जानकारियाँ मोबाइल स्क्रीन पर मिलेगी। यह एप परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक वरदान साबित होगा । क्योंकि, इस एप के माध्यम से किसी क्षेत्र के इच्छुक व्यक्ति घर बैठे सभी जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। - जानकारी प्राप्त करने के लिए जारी नंबर को मोबाइल में सेव कर व्हाट्स एप फंक्शन में करना होगा क्लिक : केयर इंडिया की फैमिली प्लानिंग के जिला समन्वयक तस्नीम रजि ने बताया कि लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए कोमल दीदी व्हाट्स बोर्ड लांच किया गया है। जिसका नंबर 9031691691 है। जारी इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति सुविधाजनक तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकता हैं। किन्तु, जानकारी प्राप्त करने के लिए जारी नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप फंक्शन में जाकर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर क्लिक करना है। इसके बाद आने वाले विकल्प को क्लिक कर कोई भी व्यक्ति परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ना सिर्फ सुविधाजनक बल्कि लोगों को घरों से बाहर भी नहीं निकलना पड़ेगा। यानी घर बैठे ही सारी जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। - गोपनीयता के साथ दी जाएगी जानकारी : इस एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। यानी सभी जानकारियाँ गोपनीयता के साथ दी जाएगी और लाभार्थियों की पहचान भी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ताकि खासकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए सुविधाजनक तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकें जिससे एप का उद्देश्य सफल हो सके। साथ ही अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सके।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज मंगलमूर्ति पैलेस बेलन बाजार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभअवसर पर राष्ट्रीय महिला खो-खो खिलाड़ियों को नेहरू युवा केन्द्र मुंगेर के द्वारा सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय महिला खो-खो खिलाडियों को नेहरू युवा केंद्र मुंगेर के जिला युवा पदाधिकारी चित्तरंजन मंडल , नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी शालिग्राम प्रसाद एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर युवा समाजसेवी सह मुख्यमंत्री अवार्डी हरिमोहन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

*सरकारी कार्यालयों एवं आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर गांधीगिरी* (बड़े बकायेदारों को छोड़कर छोटे बकायेदारों की बिजली काटना आपत्तिजनक) सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों तथा आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने डीएम कार्यालय पर गांधीगिरी किया तथा गुलाब के फूल के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा। गांधीगिरी करते हुए एनसीपी नेता संजय केशरी ने सवाल किया कि प्रीपेड मीटर नहीं लगाने वाले आम बिजली उपभोक्ताओं को बिजली विभाग बिजलीचोर समझता है तो अब तक किसी भी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों तथा आवासों में प्रीपेड मीटर नहीं लगाने से क्या उन सभी जगहों पर बिजली चोरी हो रही है ? श्री केशरी ने कहा कि बिजली विभाग लाख रुपए से ज्यादा बकायेदारों की बिजली काटने के स्थान पर छोटे-छोटे बकायेदारों का बिजली काट रहा है जिसके खिलाफ जनाक्रोश तेजी से भड़क रहा है। एनसीपी श्रमिक नेता संजय केशरी ने कहा कि अब तक प्रीपेड मीटर का सीपीआरआई जांच रिपोर्ट और एमआरटी सर्टिफिकेट सार्वजनिक नहीं किया जाना भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। श्री केशरी ने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक सप्ताह में सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाना शुरू नहीं होने पर *ताली बजाओ - थाली बजाओ* प्रदर्शन किया जाएगा। गांधीगिरी कार्यक्रम में संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा, बीणा देवी, सत्यनारायण साह, सखीचंद यादव, मो० तनवीर अख्तर, अजय प्रसाद सिंह, राजीव शर्मा, बबलु गुप्ता, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, अजय सिन्हा, शंकर यादव एवं ललन सिन्हा सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2393 लोगों की कोविड-19 जांच कराईनहीं मिले एक भी संक्रमित व्यक्ति एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची दो इसकी जानकारी सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी द्वारा दिया गया

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुंगेर जिले के मिल्की चक में एस पी डब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें समुदाय की महिलाओं और वहां की छात्राओं ने महिला दिवस के अवसर पर ब्रेकिंग डाउन द ब्रिक्स क्रिया विधि में भाग लिया। इस कार्यक्रम में समुदाय की महिलाओं ने अपनी क्रिया विधि के द्वारा यह दर्शाया कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए जो भी बाधाएं हैं उसको अपने अवसर में कैसे बदलें तभी वह एक सशक्त महिला बनेगी, और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वे अपने समुदाय को आगे बढ़ाने में और महिलाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में हर संभव सहायता करेंगी, और जो भी शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां हैं उसे दूर करने का प्रयास करेंगी ।

मुंगेर जिले के बिहार रक्षा गिरी वाहिनी स्वयंसेवक संघ राम कन्हैया यादव की अगुवाई में मंगलवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि हमारी प्रथम मांग है खगड़िया जिले में एडीजे साहब के यहां प्रतिनियुक्त ग्रह रक्षा वाहिनी विरेंद्र कुमार सिंह को पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया था जिस को उचित न्याय एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए बिहार रक्षाको का वेतन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में भुगतान करने की मांग एवं अन्य मांग रखी गई है मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष शिवनन्दन कुमार, श्रीकांत सिंह ,सचिव रंजीत कुमार, संगठन मंत्री महेश यादव ,दशरथ यादव, रामदेव यादव, मदन यादव ,कोषाध्यक्ष उदेश्वर यादव ,इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे

मंगलवार को मुंगेर जिले की सभी प्रखंडों से आई हजारों की संख्या में सेविका सहायिका शहीद स्मारक के पास एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जिसकी अगुवाई जिला महासचिव रश्मि कुमारी कर रही थी वही रश्मि कुमारी द्वारा बताया गया कि सरकार हमसे हर तरह की काम करवाती है चाहे वह जनगणना हो, बीएलओ का कार्य हो स्वास्थ्य शिक्षा हो कोरोना जैसी महामारी में हम लोगअपनी जान की परवाह नहीं करते हुए घर-घर जाकर सर्वे करने का काम किया अपने परिवार बच्चों को छोड़कर अपने कार्य में लगी रही सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हैं फिर भी सरकार हम लोगों की मांग को नजरअंदाज करते हैं हमारा मांग है सेविका को 24000 वेतन दे सहायिका को 18000 वेतन दे महिला पर्यवेक्षक की भर्ती में 50% आरक्षण हम लोग को मिले सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे अन्य मांगों को लेकर हम लोग आज जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बंदना पांडे को ज्ञापन सौंपेंगे इस पर अगर पदाधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं तो हम लोग आगे और आंदोलन तेज करेंगे इस मौके पर विभिन्न प्रखंडों से सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका उपस्थित हुई। मुंगेर ग्रामीण की अध्यक्ष अंजुम आरा, अनिता कुमारी, सुभद्रा कुमारी ,रजनी सिन्हा, बबीता देवी ,रोजी कुमारी ,मंजू कुमारी

Transcript Unavailable.

गुरुवार को मौसम विभाग की मिली जानकारी अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश होने की संभावना है। वज्रपात गिर सकते हैं इसलिए लोग सावधान रहें।