गुरुवार को दो दिवसीय किसान मेला का समापन किया गया मौके पर उपस्थित प्रमंडलीय निर्देशक उमेश चौधरी ने बताया कि अच्छे कार्य करने वाले कृषक को सम्मानित किया गया प्रथम पुरस्कार तीन हजार ,द्वितीय पुरस्कार 2000 एवं तृतीय पुरस्कार 1000 के साथ प्रस्तुति पत्र देकर किसानों को सम्मानित करने का काम किया गया और मैं आगे भी चाहूंगा अच्छे से अच्छे प्रदर्शनी करे किसान और उनको पुरस्कृत करने का हमें मौका मिले।
मुंगेर पुलिस लाइन में गुरुवार को बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर 400 एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन का नेतृत्व पुलिस लाइन मेजर अशोक कुमार, यातायात थाना प्रभारी अंजूम होदा खान एवं कोतवाली थाना प्रभारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
सादर अभिवादन सहित "प्रकाशनार्थ" हेतु निवेदन "लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2022" की घोषणा वरिष्ठ रंगकर्मी उमा शंकर मिश्रा , आगरा, उत्तर प्रदेश को मिलेगा नकद ईनाम। संयोजक : अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर 22 वाँ अंग नाट्य यज्ञ 2022 बरियारपुर मुंगेर में फरबरी के अंत में होने जा रहा है जहां हीरो राजन कुमार (चार्ली चैपलिन-2) की विशेष उपस्थिति होगी। इस अवॉर्ड के लिए एक ज्यूरी कमिटी है, जो आवेदकों की काबलियत देख समझ कर विजेता का चयन किया है। इस वर्ष विजेता को ढाई हजार रूपए कैश इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट, शॉल, मोमेंटो भी दिए जाएंगे। लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2022 के लिए रंगकर्मी उमा शंकर मिश्रा , आगरा, उत्तर प्रदेश को पुरूस्कार के लिए चुना गया जिन्हें ढाई हजार रूपए नकद इनाम मिलेगा। इनका रंगकर्म की दुनिया में सशक्त काम करने का अनुभव रहा है। पुरूस्कार निर्णायक कमिटी में वरिष्ठ रंगकर्मी संजय कुमार, अभय कुमार, समाज सेवक डॉ पवन अग्रवाल, जन सूचना संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, एडवोकेट कल्पना वास्कर, गायक चितरंजन मंडल शामिल रहे हैं । इस पुरस्कार को अंग नाट्य यज्ञ महोत्सव 2022 के दौरान दिया जाएगा जबकि इस प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी हीरो राजन कुमार विशिष्ठ अतिथि होंगे। रंगमंच के कलाकार को सम्मान अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर द्वारा प्रदत्त की जाएगी।बिशेष जानकारी उक्त नंबर पर ली जा सकती है।
आज राजद कार्यालय मुंगेर राष्ट्रीय जनता के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए एक दिवसीय बैठक जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री जयप्रकाश नारायण यादव जी के द्वारा विधिवत राजद के सदयस्ता अभियान का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुंगेर जिला में जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जी के नेतृत्व में लगभग 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना है साथ हीं इस लक्ष्य को पूरा करने में युवा साथी मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुकेश यादव सहित जिले एवँ प्रखंड के सभी साथी अभी से लग जाएं। मुंगेर जिले के सभी बूथ पर कम से कम 4 सक्रिय सदस्य यानी 200 मेम्बर बनाना है। वहीं मुंगेर के तीनों विधानसभा में कम से कम 1200 सौ सक्रिय सदस्य एक्टिव मेम्बर बनाने के लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है तथा हमारा जनाधार गाँव गाँव तक फैला हुआ है हमलोगों को अबकी सदस्यता अभियान को हर पंचायत व वुथ तक पहुंचाने में अभी से लग जाना है। बिहार की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल है छात्र युवा और किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। बिहार के सभी सरकारी कार्यालय व विभाग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। चारो ओर अराजकता का वातावरण बना के छोड़ रखा है। जो सरकार किसानों को समय मे खाद्य उपलब्ध नहीं करा सक रही है उसके शासन को क्या कहियेगा। आज देश और दुनिया देख रही है किस तरह से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले गरीबों शोषितों की आवाज लालू प्रसाद जी को खड़्यंत्र से भाजपा के तोतो जिसको आप भाजपा का सीबीआई प्रकोष्ठ भी कह सकते हैं ने जेल में बंद करने का शाजिस किंये हैं। देश में लालू जी का मामला अजूबा है कि एक हीं मामले में बार बार सजा ? जबकि बिहार में अबतक का सबसे बड़े घोटाले सृजन घोटाले पर सीबीआई चुप्पी साधे हुए है। इस अवसर पर मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुकेश यादव उर्फ अविनाश विद्यार्थी जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह के रूप मे सदस्या मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रतियासी अविनाश विद्यार्थी जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह,उपाध्यक्ष संजय पासवान राज्यपरिसद सदस्य नरेश सिंह यादव,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय यादव,प्रो विनय सुमन,बबिता भारती, निशा भारती,रामबालक यादव,मो आविद हुसैन, मो आसिफ वसीम,रफीउज्मा भोलू,विजय पँजियारा,साहब मलिक,पंकज यादव,भूदेव दास हिमांशु यादव,हरदेव सिंह प्रो बीएन ठाकुर सहित सैकड़ों राजद के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मंगलवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा कोतवाली चौक के समीप चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पांच वाहन चालक बिना हेलमेट के धाराएं जिनका रसीद काटकर कुल 5000 रुपैया वसूला गया इसकी जानकारी जांच कर रहे पुलिस कर्मी द्वारा दी गई.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दलित सेना का आगामी 27 तारीख को मुंगेर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव राघवेंद्र भारती ने बताया कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन होगा जिस को सफल बनाने हेतु हमारे तमाम पार्टी के सहयोगी साथी 27 तारीख को मुंगेर में आकर सम्मेलन को सफल बनाएं।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3252 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक संक्रमित व्यक्ति इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताएं की यह अच्छी बात है। कि लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं। पर अब भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तभी अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मंगलवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत कई पंचायतों में कोविड टिका हेतु आम सभा का आयोजन किया गया वही नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत नौवागढ़ी दक्षिणी के उप मुखिया दीपक कुमार ने किया उन्होंने बताया कि सत प्रतिशत कोविड-19 कैसे हो इसी को लेकर यह आम सभा आयोजन किया गया है। अब तक जो प्रथम खुराक ले चुके हैं। द्वितीय खुराक ले चुके हैं। अब उन्हें बूस्टर डोज की खुराक लेनी है। इसलिए आप लोग तृतीय खुराक अवश्य लगवाएं आम सभा में सैकड़ों से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया जबकि एएनएम रेणु कुमारी पंचायत की सभी आशा आंगनवाड़ी सेविका वार्ड सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे
सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि पिछले 4 दिनों में एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं यह मुंगेर के लिए अच्छी बात है।
मंगलवार को बिहार राज्य आंगनवाड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले सदर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सेविका सहायिका द्वारा लंबी मांगों को लेकर परियोजना पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को मांग पत्र समर्पित किया इस धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार अगर हमारी मांग को पूरा नहीं की जाती है।तो अथवा किसी प्रकार का संतोषजनक आश्ववासन प्राप्त नहीं होता है। तब विफलता के अभाव में श्रम कानून के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सेविका सहायिका बाघ्य होगी वही मुंगेर ग्रामीण सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष अंजुम आरा ने बताई की सरकार हमलोग सेकाम लेती है। ना तो वेतन वृद्धि करती है ना ही सरकारी कर्मचारी की दर्जा देते हैं इसी को देखती है वह हम लोग आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए।
