धरहरा प्रखंड के अंतर्गत बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग समेकित बाल विकास सेवा परियोजना के प्रांगण में सेविका शाहीका का धरना प्रदर्शन किया गया
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3108 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिले एक्टिव मरीज की संख्या में हुई 8 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है लोग संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। पर लो अभी सतर्क रहें सावधान रहें तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे
बता दें कि पुष्पा कुमारी की हत्या का 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुलझा लिए अपनी पति की हत्या की पुलिस को झूठी कहानी सुना दी भागलपुर के कहलगांव स्थित कवैया की पुष्पा कुमारी की हत्याकाड का पर्दाफाश मुंगेर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा और पुष्पा के हत्यारे पति नीरज कुमार उर्फ नीलेंद्र के साथ सुभाष कुमार गलारेत कर हत्या कर शवको नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौलक्खा बगीचा में फेंक दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया दोनों को जेल भेज दिया गया
रविवार को जिला मुखिया संघ की बैठक नौवागढ़ी प्रोग्रेशीव चिल्ड्रन एकेडमी नौवागढ़ी में संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता मुखिया अशोक मंडल ने किए तो संचालन विनय कुमार गुड्डू द्वारा किया जा रहा था जिला मुखिया संघ की बैठक में सर्व सहमति से संघ के अध्यक्ष संग्रामपुर प्रखंड बलिया पंचायत की मुखिया सारिका सिंह को निर्विरोध घोषित किए गए वही महासचिव का भी चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सदर प्रखंड के मय पंचायत की मुखिया सोनी देवी एवं नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत की मुखिया नविता कुमारी को महासचिव के रूप में निर्विरोध घोषित किए गए जबकि चांदनी एवं भानुमति सचिव पद पर निर्विरोध चयनित किए गए वही कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश मंडल को चयनित किए गए जबकि 5 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिसमें धर्मवीर कुमार हवेली खड़कपुर ,कर्मी देवी धराहरा ,सुरेश यादव टेटिया बंम्बर, बेबी गुप्ता जमालपुर, संजय सिंह बरियारपुर से सर्व सहमति से चुने गए
सदर प्रखंड के अंतर्गत मय पंचायत तोफिर ग्राम निवासी नरेश यादव को सदर अस्पताल में टीवी जैसी खतरनाक बीमारी का नहीं हुआ इलाज मरीज नरेश यादव ने बताया कि उन्हें खांसी से परेशानी हो रही थी तो उन्होंने अपना इलाज निजी क्लीनिक डॉक्टर के यहां 13 फरवरी को करवाया जहां उन्हें डॉक्टर द्वारा डिजिटल एक्स-रे एवं अन्य चेक कब कराने को कहा गया एक्स-रे की रिपोर्ट के अनुसार डॉ ने उन्हें टीवी बीमारी से ग्रसित होने की बात कहीं और उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में इस बीमारी का मुफ्त इलाज है। आप आर्थिक स्थिति से कमजोर है। इसलिए आप सदर अस्पताल में जाकर इसका इलाज करवाएं 16 फरवरी को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचा जांह हमें डॉ रमन कुमार ने देखें हमने बताया कि हमें अधिक अधिक खासी होती है तो उन्होंने बबलगम जांच करवाने को कहा 16 फरवरी को ही हमने जांच करवाया उसका रिपोर्ट 17 फरवरी को आया रिपोर्ट हम एक टीवी बीमारी का लक्षण नहीं बताया गया के और डॉ ने हमें कुछ दवा देकर घर वापस जाने को कहा और बताया कि आपको टीवी जैसी कोई बीमारी का लक्षण नहीं है। ऐसे में मरीज कहे कि हम क्या करें हमें कुछ समझ में नहीं आती है।
दर्जनों सहारा पीड़ित निवेशकों ने आज एनसीपी नेता संजय केशरी के आवास का घेराव किया तथा सहारा समूह में अपनी जीवन भर की फंसी हुई जमाराशि को वापस कराने की गुहार लगाई।इसके बाद सभी निवेशकों से विचार-विमर्श के पश्चात "सहारा पीड़ित निवेशक मंच" का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष संजय केशरी बनाये गये। इस अवसर पर उपस्थित सभी निवेशकों को संबोधित करते हुए श्री केशरी ने कहा कि सहारा समूह द्वारा निवेशकों की परिपक्वता राशि का भुगतान नहीं किया जाना गंभीर आपराधिक कृत्य है जिसके खिलाफ सहारा पीड़ित निवेशक मंच कानून की अदालत के साथ-साथ जनता की अदालत में भी लड़ाई लड़ेगा। श्री केशरी ने कहा कि प्रथम चरण में सभी निवेशकों द्वारा मुंगेर डीएम, सास्थिक वित्त निदेशालय, पटना एवं आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक को जमाराशि की पूर्ण विवरणी के साथ आवेदन दिलाया जाएगा। उसके बाद द्वितीय चरण में छोटे-छोटे निवेशकों का समूह बनाकर पटना उच्च न्यायालय में केस दर्ज कराया जाएगा।
22 फरवरी को पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित की जायेगी आमसभा - सभा में प्रीकॉशन डोज़ से वंचित 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए किया जाएगा प्रेरित - आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी कार्यक्रम के दौरान दिये जाने वाले सेवाओं की दी जाएगी जानकारी - टेलीमेडिसीन कंसल्टेशन सर्विसेज का लाइव डिमोन्सट्रशन मुंगेर, आगामी 22 फरवरी को पंचायत स्तर पर पंचायतीराज संस्थाओं के द्वारा जिलाभर में आम सभा आयोजित की जायेगी। इस दौरान कोरोना टीका के प्रीकॉशन डोज से वंचित 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा । मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष कुमार के द्वारा जारी पत्र के अनुसार 22 फरवरी को जिलाभर के पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायत स्तर पर आयोजित आमसभा में कोरोना टीकाकरण के प्रीकॉशन डोज से वंचित 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के कॉमोर्बिड श्रेणी के लाभार्थियों को ग्रामवार ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न आयुवर्ग जैसे 15 से 18 और 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण के फर्स्ट और सेकेंड के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रीकॉशन डोज लगायी जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाने वाले वीएचएसएनडी कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली जानकारी देने के साथ ही टेलीमेडिसीन कंसल्टेशन जैसे ई संजीवनी (हब और स्पोक) एवं ई संजीवनी ओपीडी ( पेशेंट डॉक्टर) का लाइव डिमोन्सट्रेशन किया जाना है ताकि सामुदायिक स्तर पर इससे होने वाले लाभ से आम जनों को अवगत कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन सभी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सभी स्तर पर कार्यरत सहयोगी संस्थाओं जैसे डब्ल्यूएचओ, केयर इंडिया, यूनिसेफ, पीसीआई, डॉक्टर्स फ़ॉर यू के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3893 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 23 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि लोग को अभी सावधान रहना है। सतर्क रहना है। वैसे मुंगेर जिले में ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा के अवसर पर सीता कुंड में मेला लगी हुई है। इस मेले में कई जिले से यहां लोग मेला घूमने आएंगे इसलिए लोगों को सतर्क रहना है। भीड़ में इकट्ठे ना हो माक्स सैनिटाइजर का पारियों प्रयोग करें ताकि अपने आप को सुरक्षित रखें और दूसरे को भी सुरक्षित रखें मोबाइल वाली से विजय कुमार की रिपोर्ट
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गुरुवार से मुंगेर जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर 17 से 24 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के नियमानुसार परीक्षा दो पाली में लिए जाएंगे वही जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि परीक्षा के समय परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट की दुकान बंद रहेगी 5 से अधिक व्यक्ति एक जगह नहीं घूमेंगे।
