मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
धरहरा (संवाददाता):- निजी चैनल के जिला संवाददाता सह ईटवा निवासी ललन राज को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा मुंगेर जिला कमेटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर एनजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत विद्यार्थी,प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर,प्रदेश प्रवक्ता सुनील जख्मी, प्रदेश महासचिव नवीन झा,पत्रकार चंद्रशेखर सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मंगलवार को मुंगेर के ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाली मेला का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर एडीएम कुंदन कुमार जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी ने की इस मौके पर एडीएम ने अपने संबोधन में यह कहे कि मुंगेर की यह ऐतिहासिक मेला है। यहां लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। और मां सीता का चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वही मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी ने कही कि यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। कि हमारे जिले में यह धर्म स्थान है। जो पूरे बिहार में जाने जाते हैं। हम लोगों के लिए यह गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक जिले के निवासी कहलाते हैं। जहां लोग कई जिले से इस मेले में घूमने आते हैं। और मेले का आनंद लेते हैं। इस मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य सदर मुंगेर निवास मंडला, मुखिया संजीव कुमार जानकीनगर, मुखिया प्रतिनिधि मय विकास यादव, जदयू नेता युगल किशोर राय ,सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि मिर्जापुर बरदह के साथ समिति के अध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं सभी सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मुंगेर, 15 फरवरी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मंगलवार को मुंगेर स्थित क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) के सभागार में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेगूसराय में पदस्थापित एएनएम, लैब टेक्नीशियन, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबन्धक(बीएचएम), प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक(बीसीएम), फार्मासिस्ट सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों को कायाकल्प असेसमेंट से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इससे पूर्व सोमवार को मुंगेर जिलान्तर्गत विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, बीएचएम, बीसीएम, फॉर्मासिस्ट को भी कायाकल्प असेसमेंट के तहत इंटरनल और एक्सटर्नल असेसमेंट से जुड़ी विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबन्धक रूप नारायण शर्मा और प्रशिक्षक के रूप में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार के साथ-साथ केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ. नीलू उपस्थित थी।
कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित होंगे जिलास्तर पर बेहतर काम करने वाले हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर - जिलास्तर पर सबसे बेहतर काम करने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेगी एक लाख रुपये की इनाम राशि - 50 से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वाले जिला में सर्वश्रेष्ठ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अलावा फर्स्ट रनरअप को 50 हजार और सेकेंड रनरअप को मिलेगी 35 हजार रुपये की इनाम राशि मुंगेर, कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भर में बेहतर काम करने वाले हेल्थ सब सेंटर (एचएससी) स्तरीय तीन ऑपरेशनल हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। जिला भर में सबसे बेहतर काम करने वाले ऑपरेशनल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को कायाकल्प अवार्ड के रूप में एक लाख रुपये की इनाम राशि मिलेगी। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का इंटरनल और एक्सटर्नल असेसमेन्ट का कार्य जिला स्तर से ही संपादित किया जाना है। इसके साथ ही जिलास्तरीय अवार्ड कमेटी के द्वारा ही विजेता हेल्थ एंड वेलनेस संस्थानों के नामों की घोषणा के साथ पुरस्कार राशि का वितरण भी किया जाना है। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक ओपरेशनल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वाले जिलों में जिलास्तर पर बेहतर काम करने वाले हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर को कायाकल्प अवार्ड के रूप में एक लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को पचास हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 35 हजार रुपये की इनाम राशि कायाकल्प अवार्ड के रूप मिलेगी । इसके साथ ही 26 से 50 हेल्थ एंड वेलनेस वाले जिलों में बेहतर काम करने वाले विजेता हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एक लाख रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाले संस्थान को 50 हजार रुपये की इनाम राशि कायाकल्प अवार्ड के रूप में मिलेगी। इसी प्रकार से 10 से 25 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वाले जिलों में सिर्फ विजेता हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एक लाख रुपये की इनाम राशि कायाकल्प अवार्ड के तौर पर मिलेगी। वहीं वैसे जिला जहां 10 से कम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं और उन्होंने कायाकल्प असेसमेंट में 70 % से अधिक का स्कोर बनाया है तो उन्हें कायाकल्प अवार्ड के रूप में 25 हजार रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल संगठन के वर्ष 2022 से 2025 के लिए होने वाले चुनाव के लिए पुरे देश में सदस्यता अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरनीय लालू प्रसाद यादव ने पटना में दिनांक 12/02/2022 को आरंभ किया था।जिसको लेकर मुंगेर के विधानसभा प्रत्याशी सह युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ मुकेश यादव ने मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के मीर्जापुर काली स्थान के पास सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जिस में राजद के सदस्य बनने के लिए नौवजबान,किसान,छात्र-छात्राऔ,मजदुर,व्यापारी,वेरोजगार में काफी उत्साह देखा गया जिसमें राजद की सदस्यता ग्रहण किया।
एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान गहरी चोट लगी हीरो राजन कुमार को, अस्पताल में भर्ती, दुआओं का दौर जारी हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर हीरो राजन कुमार मुंगेर में अपनी नेक्स्ट फ़िल्म "गंगा किनारे परदेसी" के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। हीरो राजन कुमार सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बता दें कि नेपाल से कुछ फाइटर्स आए हुए थे जिनके साथ राजन कुमार यह जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस फिल्मा रहे थे। पिछले पांच दिनों से वह शाहबाज खान सहित कई कलाकारों के साथ इस फ़िल्म की शुटिंग कर रहे थे, और आज शूटिंग स्थल पर यह हादसा हो गया। इस ख़बर को सुनकर उनके लाखों फैन्स अचंभित हैं और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं का दौर जारी है। इस कोरोना काल मे बॉलीवुड के कई कलाकार हमसे बिछड़ गए हैं लेकिन मुंगेर के लोग अपने हीरो, अपने आइकॉन को खोना नहीं चाहते, लोग उन्हें सेहतमंद देखना चाहते हैं। चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में हीरो राजन कुमार दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहे हैं ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने प्रशंसकों में गहरी चिंता जगा दी है। बता दें कि फ़िल्म के सेट पर जैसे ही फाइट का एक सिक्वेंस राजन कुमार ने कम्प्लीट किया, कंधों, सीने और पीठ में उन्हें बेइंतेहा दर्द महसूस हुआ। लेकिन जब चोट का यह दर्द बर्दाश्त के काबिल न रहा तो यूनिट के लोग उन्हें सदर अस्पताल मुंगेर ले गए और वहां दिखाने के बाद वह सिटी क्रिटिकल अस्पताल गए जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल के डॉ पवन कुमार ने कहा कि राजन कुमार की सेहत को लेकर डॉक्टर्स की एक टीम काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द एकदम फिट और फाइन होकर निकलेंगे क्योंकि वह रियल लाइफ में भी हीरो हैं। आपको बता दें कि फ़िल्म गंगा किनारे परदेसी में राजन कुमार बुलबुल नाम का एक स्पेशल कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। जो अपने डायलॉग और अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहबाज खान के साथ राजन कुमार इस फ़िल्म में अपनी परफॉर्मेंस का जादू दिखाते नजर आएंगे। एबी बंसल प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता डॉ अभय बंसल की फ़िल्म “गंगा किनारे परदेसी” एक सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म मे सत्येन्द्र सिंह राजपूत और अलीशा अली खान की जोड़ी दिखाई देने वाली है। वहीं राजन कुमार का रोल भी काफी महत्वपूर्ण है। इस फ़िल्म में तनुश्री चटर्जी, शाहबाज खान, केके गोस्वामी इत्यादि भी नजर आएंगे। भोजपुरी फ़िल्म “गंगा किनारे परदेसी” के निर्देशक एन आर घिमरे हैं। सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल के सामने हीरो राजन कुमार के फैंस एवं शुभचिंतकों का जमघट लगा है, सब उनके स्वाथ्य की जानकारी ले रहे है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों लोकार्पण किया जाएगा लोकार्पण की पूर्व जनता ने श्री कृष्ण सेतु नाम से कुछ लोगों नाराज दिखे तो कुछ लोग समर्थन करते मिले
मुंगेर जिला में सड़क एवं रेल मार्ग का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों किया जा रहा है बेगूसराय को जोड़ने वाली रेल मार्ग सड़क मार्ग उद्घाटन होने से बेगूसराय जाना हुआ था मात्र 11 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएंगे मुंगेर और बेगूसराय 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बेगूसराय सड़क मार्ग से जाया जाता था
ऐ मेरे वतन के लोगों " सामूहिक गान गाकर लता मंगेशकर को कैंडल जलाकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि खगड़िया जिला के राजेंद्र चौक के समीप केंडल जलाकर भारत रत्न एवं सुप्रसिद्ध गायिका लता मांगेशकर ने निधन पर दो मिनट का मोन रख उनके तेल चित्रपर दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में स्वर कोकिला भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर राजेंद्र चौक पर कैंडल जलाकर तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा लता मंगेशकर अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।इस अवसर पर देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, सेल के अध्यक्ष शंभू पोद्दार, राजद नेता प्रताप राज गुड्डू , पंकज यादव, बिट्टू कुमार, नीरज कुमार, गायिका चंपा राय सहित दर्जनों छात्र नौजवानों ने " ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनको, जरा याद करो कुर्बानी " सामूहिक गान गाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दिया।समाजसेवियों ने कहा कि देश को अपूरणीय क्षति हुआ है , निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं, गायन के क्षेत्र में गहरा आघात पहुंचा है, लता मंगेशकर सच्चे अर्थों में स्वर कोकिला थी, इनकी आवाज सदैव अमर रहेगी।
