मुंगेर, 15 फरवरी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मंगलवार को मुंगेर स्थित क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) के सभागार में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेगूसराय में पदस्थापित एएनएम, लैब टेक्नीशियन, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबन्धक(बीएचएम), प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक(बीसीएम), फार्मासिस्ट सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों को कायाकल्प असेसमेंट से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इससे पूर्व सोमवार को मुंगेर जिलान्तर्गत विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, बीएचएम, बीसीएम, फॉर्मासिस्ट को भी कायाकल्प असेसमेंट के तहत इंटरनल और एक्सटर्नल असेसमेंट से जुड़ी विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबन्धक रूप नारायण शर्मा और प्रशिक्षक के रूप में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार के साथ-साथ केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ. नीलू उपस्थित थी।