मुंगेर, 12 अप्रैल 2022 : 14 अप्रैल को पूरे जिला भर में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर चौथा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला भर में संचालित सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर 14 और 15 अप्रैल को ड्राई रन और 16 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजित किया जाएगा जिसमें टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा के तहत मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। जाँच के पश्चात मौजूद चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल संचालन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार जिला के सभी वीएचएसएनडी सत्र पर प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर का संचालन कराने, शिविर के सफल संचालन के आवश्यक संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्बाध इंटरनेट सुविधा की व्यवस्था सिहित कई अन्य जरूरी संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
