मुंगेर में ऋतुराज वसंत के पुत्र चाणक्य का शानदार रहा जन्मोत्सव, अभिनेता राजन कुमार रहे चीफ गेस्ट भगवतगीता और चन्दन की अगरबत्ती से हीरो राजन कुमार का भव्य स्वागत किया गया। महिला किसान ने राजन कुमार को यह सम्मान दिया। जहां राजन कुमार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता फैलाई और वैक्सीनेशन के आइकॉन होने के नाते लोगों से अपील की कि जितना जल्द हो सके लोग टीका लगवा लें। आपको बता दें कि ऋतुराज वसन्त अपने गांव के लोगों की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। ऋतुराज वसन्त जैसे समाज सेवक गरीबों और जरूरतमंदों का दुःख दर्द समझते हैं और अपने इलाके की समस्याओं का निदान करने के लिए कोशिश करते रहते हैं।

बरियारपुर और हवेली खड़गपुर के कालाजार प्रभावित क्षेत्र में घर-घर किया जा रहा है एसपी दवा का छिड़काव मुंगेर, 09 अगस्त| जिला के बरियारपुर और हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के कालाजार प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कालाजार से बचाने के लिए कालाजार की दवा सिंथेटिक पैरोथोरॉइड(एस पी ) का घर- घर जाकर छिड़काव किया जा रहा है। मुंगेर के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि जिला के बरियारपुर और हवेली खड़गपुर के कालाजार प्रभावित क्षेत्र में हैंड कम्प्रेशन मशीन के साथ-साथ बाल्टी, गैलन और मग के द्वारा कालाजार से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सदर प्रखंड के साथ- साथ टेटिया बम्बर और संग्रामपुर प्रखण्ड में लोगों को कालाजार से बचाने के लिए दवा का छिड़काव किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि 7.5 लीटर पानी में 125 ग्राम सिंथेटिक पैरोथोरॉइड का घोल तैयार कर उसका छिड़काव छत को छोड़कर घरों के सभी दीवारों के साथ ही गौशाला में भी किया जा रहा है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के आदर्श ग्राम टीकारामपुर से कुल्हा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि घर में पानी घुसने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है। इनके घर में न रहने की जगह हो रही है और न ही खाने की सुविधा मिल पा रही है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मीणा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि घर में पानी घुसने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है। इनके घर में न रहने की जगह हो रही है और न ही बच्चे को खाने की सुविधा मिल पा रही है।

बिजली विभाग, जिला प्रशासन और सुशासन के पहरुए चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ उबल रहे जनाक्रोश को देखकर समय रहते संभल जाएं नहीं तो जनाक्रोश की उपेक्षा बहुत महंगी पड़ेगी। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बासुदेवपुर दुर्गास्थान परिसर में बिजली उपभोक्ताओं की आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा। श्री केशरी ने आगे कहा कि किसी भी कीमत पर चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर आमादा बिजली विभाग पहले सभी सरकारी तथा अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं पदाधिकारियों के आवासों में लगाकर दिखावे। श्री केशरी ने बिजली विभाग, एजेंसी कर्मियों एवं प्रशासन को आगाह किया कि दहशत फैलाने से बाज आए और कोरोना से तबाह आम उपभोक्ताओं की परेशानियों को समझें। बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी ने कहा कि हमलोग कोई भी कुर्बानी दे देंगे लेकिन चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने नहीं देंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण होनेवाले परेशानियों से लोगों को अवगत कराने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अजित सिंह, निर्भय सिंह, अनिल मालाकार, अजय प्रसाद सिंह, रंजीत मिश्रा, श्रवण सिंह, कंचन देवी, सोनी देवी, बिंदु देवी, मुन्ना सिंह, संजय कुशवाहा, संतोष झा एवं अमित मिश्रा सहित अनेकों विद्युत उपभोक्ता उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना वायरस से संक्रमित माताएं अब अपने शिशु को नियमित स्तनपान करा सकती हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने अध्ययन में बताया है कि श्वसन संबंधी स्वच्छता के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित माताएं अपने शिशु को नियमित स्तनपान करा सकती हैं| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह सलाह दी है कि वायरस संक्रमण के जोखिम की तुलना में स्तनपान के फायदे अधिक हैं| स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा कोविड की तीसरी लहर का असर बच्चों पर अधिक होने की संभावना जतायी गई है| बावजूद इसके बच्चों के बेहतर पोषण से उसे सुरक्षित रखा जा सकता है जिसमें स्तनपान अति महत्वपूर्ण है। नियमित स्तनपान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर उसे कई अन्य संक्रामक बीमारियों से भी सुरक्षित रखता है|

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से दीनानाथ मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्हे प्रधानमंत्री योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वही कहते है कि इनके माता -पिता को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है और लॉकडॉन की वजह से कुछ काम भी नहीं कर पा रहे है

हवेली खरगपुर के उत्तरी क्षेत्र के तीन पंचायत तेलियाडीह ना कि बहिरा के निचले क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसा लोगों का बड़ा मुसीबत गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण छोटे-छोटे तालाबों में जलकुंभी भरा हुआ था वह अचानक तालाब से निकलकर गांव की ओर बजने लगा है जलकुंभी को बंगाल का आतंक कहा जाता है ग्रामीणों को डर सता रहा है कि यह आतंक से कैसे बचें कई घरों में गंगा का पानी घुस चुका है लेकिन अभी तक कोई ज्यादा नुकसान किसी को नहीं हुआ है अगर इसी तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ता गया तो लोगों को घर खाली करने पर मजबूर कर देगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को तारापुर जाने के क्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार का नवरात्रि दुर्गा स्थान के पास श्रवन कुमार के मकान पर भव्य स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रणव कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रामचरित्र मंडल, पूर्व मुखिया सह जदयू नेता भाई रविंदर मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, जिलाध्यक्ष जदयू ज्ञान चंद पटेल, पूर्वजिला परिषद अध्यक्ष पिंकी देवी, उप प्रमुख नवल किशोर सिंह ,युगल किशोर राय, चंदन कुमार, पवन कुमार, अजय मंडल, रामबाबू छोटू कुमार अन्य ग्रामीण एवं जदयू कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे और उनका स्वागत किए मोबाइल वाली से विजय कुमार।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत ने मैदान को लेकर 40 से 50 युवाओं ने आज धरहरा थाना आकर अंचल पदाधिकारी पूजा कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया युवाओं में नीरज कुमार यादव कौशल कुमार सूरज कुमार मिथिलेश कुमार मुन्ना कुमार रोहित सिंह शुभम सिंह आशीष कुमार सोनू कुमार मनीष कुमार गुलशन कुमार मिथुन यादव हिमांशु कुमार शैलेश कुमार नीतीश कुमार विकास कुमार अन्य लोगों के साथ आवेदन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।