बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के समुचित उपचार के लिए अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जाएगा। इस संबंध में मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने एक आदेश जारी किया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपी एम) नसीम रजि ने बताया कि जिलाधिकारी मुंगेर के आदेशानुसार मुंगेर के जिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जा चुका है उन सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन और कोविड नमूना का संग्रह किया जाएगा। इसके साथ हीं जिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में टीकाकरण शिविर प्रारम्भ हो चुका है उस स्थान पर अनिवार्य रूप से अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा। चलंत टीम आरबीएसके के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगीउन्होंने बताया कि जिला के वैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जहां लोग बाढ़ की वजह से अपने घर में ही कैद हैं उन सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की चलंत टीम आरबीएसके के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।। इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली आशा और एएनएम भी सभी घरों में भ्रमण कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और अपने कार्य से संबंधित फ़ोटो व्हाट्सएप पर लगातार अनिवार्य रूप से शेयर करेगी।
*चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ एनसीपी ने एसबीपीडीसीएल के एमडी का किया घेराव* चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लगातार आंदोलनरत एनसीपी कार्यकर्ता पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक के समक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में एकदिवसीय उपवास-सत्याग्रह कार्यक्रम किया। इस दौरान जिला सभागार में बिजली विभाग द्वारा आयोजित की सूचना पर श्री केशरी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ताओं ने जिला सभागार में पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। जिला सभागार में श्री केशरी को अपना पक्ष रखने से पहले ही दूसरे दरवाजे से एसबीपीडीसीएल के एमडी के निकल जाने पर एनसीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और उनकी गाड़ी को रोककर जमकर नारेबाजी करने लगे जिससे एमडी को गाड़ी से निकलकर पैदल ही जाना पड़ा। इस अवसर पर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर इसे लगाना इतना ही जरूरी है तो डीएम, एसपी, नगर निगम, आईटीसी और सांसद-विधायक के यहां लगाया जाए। श्री केशरी ने बाद में एमडी को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इसके निस्तारण के पश्चात ही स्वदेशी प्रीपेड मीटर लगाया जाए। श्री केशरी ने मीटर में लगे लाइट ब्लिंकिंग से प्रति उपभोक्ता कम से कम पांच सौ रुपए प्रतिमाह के हिसाब से अरबों रुपए प्रतिमाह घोटाले के साजिश का आरोप भी बिजली विभाग पर लगाया। इस दौरान प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, संयुक्ता कुमारी, सोनी देवी, सखिचंद यादव, मो० शाहनवाज़, मो० सलाम, यशवंत सिंह, शंकर यादव, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, अजय प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, मुन्ना सिंह, सत्यनारायण साह, विजय कुमार, अजय सिन्हा, किरण देवी, शोभा देवी, बेबी देवी, मुन्नी देवी, राधा देवी एवं बीना देवी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक आयोजित।
प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर सहित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर गुरुवार को 1000 लोगों को लगाया गया कोविड बचाव का टीका। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को प्रखंड में पांच टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे जिस पर 1000 लोगों को कोविड बचाव का टीका लगाया गया।जिनमें कल्याणपुर करहरिया में 230, फिलिप उच्च विद्यालय के दो केंद्रो पर 500, कन्या मध्य विद्यालय में 150 व काली स्थान घोरघाट में 120 सभी टीकाकरण केंद्रो पर कुल मिलाकर 1000 लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाया गया।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भारत में होने वाली मातृ मृत्यु में से लगभग 8% मृत्यु असुरक्षित गर्भपात के कारण होती है। यदि किसी महिला को माहवारी के दिन चढ़ गए हो या उससे अनचाहे गर्भ के ठहरने की आशंका हो तो उसे बिना किसी देरी के नजदीकी आशा एएनएम से संपर्क करना चाहिए या डॉक्टर को दिखाना चाहिए| अगर गर्भधारण की पुष्टि होती है और महिला गर्भ नहीं रखना चाहती है तो उसे गर्भपात का निर्णय जल्दी ले लेना चाहिए
बिहार राज्य के मुंगेर जिले हवेली खड़गपुर से प्रेमजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड के मध्य विद्यालय बागेश्वरी में लगे टीकाकरण शिविर में लगभग 400 ग्रामीण टीका लगवाने पहुंचे थे। जिनमें भारी संख्या में महिला और वृद्ध और युवा शामिल थे। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों को इस केंद्र पर केवल आठ भाइल ही टीकाकरण के लिए दिए गए थे। टीका लेने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए केवल 80 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इस दौरान टीका लगवाने आए मंझगाँय, कुराबा के ग्रामीण और विशेषकर महिलाओं को बिना टीका लगाए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि जिन 80 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें अधिकतर महिला और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति शामिल थे।इधर टीका से वंचित महिला, पुरुष, बृद्ध, युवाओं ने शिविर के दौरान काफी हंगामा भी किया। ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग जब इतनी संख्या में काफी दूर से टीका लगवाने पहुंचे हैं तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अधिक से अधिक टीका की फाइल भेजनी चाहिए थी।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसी आशंका है कि तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इसकी वजह से हमें अभी से ही इस महामारी के खिलाफ सावधान होने की जरूरत है ताकि हम तीसरी लहर से भी खुद को सुरक्षित रखने के साथ अपने बच्चों को भी इस महामारी के प्रभाव से दूर रख सकें। इसके लिए बच्चों की उचित देखभाल के साथ उसके खानपान का भी विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम सभी को बच्चों के स्वास्थ्य प्रति पूरी तरह सजग रहने की आवश्यकता है। बच्चों में किसी भी प्रकार की शारीरिक पीड़ा होने पर तुरंत चिकित्सकों से जाँच कराने के बाद समुचित इलाज कराना आवश्यक है ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रह सकें| जब बच्चा स्वस्थ और मजबूत रहेगा तो वह निश्चित ही कोरोना संक्रमण सहित कई अन्य संक्रामक बीमारी से भी दूर रहेगा। इसके साथ ही जल्द से जल्द जिले के शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लगातार जिला भर में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसके बाद ही सामुदायिक स्तर पर बच्चों सहित अन्य लोगों को इस महामारी से सुरक्षित किया जा सकता है।
धरहरा(संवाददाता) : बुधवार को धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा बाजार स्थित मुख्य सड़क के तीन बटिया मानगढ सड़क पर बर्चस्व को लेकर दो गुटो मे मारपीट के साथ ही हवाई फायरिंग हुई । इस मामले मे धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने त्वरित कारवाई करते हुए महरना गाँव के अमित कुमार के आवेदन एवं वायरल वीडीयो के आधार पर धरहरा दक्षिण पंचायत के तीन युवको पर प्राथमिकी दर्ज की है । बताया जाता है कि धरहरा गाँव एवं महरना गाँव के युवको द्वारा बर्चस्व को लेकर हुई मारपीट की वारदात होने पर तत्काल सड़क पर अफरा -तफरी मच गई । सड़क पर मौजूद लोगो के समझाने पर दोनो पक्ष के लोग शांत हुए । बताया जाता है कि धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी विशाल सिंह ,अभिषेक झा उर्फ़ लालू झा , सत्यम कुमार एवं महरना निवासी अमित कुमार के बीच पूर्व से ही आपसी बर्चस्व को लेकर विवाद था जिसको लेकर दोनो पक्ष बुधवार को धरहरा बाजार के मानगढ़ तीन बटिया चौक पर आपस मे ही भीड़ गए और हवाई फायरिंग की जिसमे दोनो पक्ष अपना - अपना मोर्चा पर डटे रहे । पुलिस को आते देख दोनो गुट मे तब - तक मामला शाँत दिखा । धरहरा पुलिस को मौके वारदात पर पहुँचते ही घटना स्थल धरहरा बाजार के मानगढ़ तीन बटिया चौक के सड़क पर से एक खौखा पुलिस ने बरामद किया । एक गुट के लोगो ने धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी विशाल सिंह द्वारा हथियार लहराने का वीडीयो वायरल किया ।वायरल वीडीयो के आधार पर धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने घटना मे शामिल तीनो युवक पर प्राथमिकि दर्ज कर कागजी खानापूर्ति प्रारंभ कर दी है ।
मुंगेर,11अगस्त|संस्थागत प्रसव के दौरान प्रसूता एवं नवजात को किसी प्रकार की परेशानी गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ प्रबंधन पर निर्भर करता है। इसके बाद ही सुरक्षित संस्थागत प्रसव संभव हो पाता है। गर्भावस्था में बेहतर शिशु विकास एवं प्रसव के दौरान होने वाली रक्तस्राव के प्रबंधन के लिए महिलाओं में पर्याप्त मात्रा में खून का होना अति आवश्यक है। ऐसे में एनीमिया प्रबंधन के लिए प्रसव पूर्व जांच के प्रति गर्भवती महिलाओं की जागरुकता ना सिर्फ एनीमिया की रोकथाम में सहायक होती है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व की आधारशिला भी तैयार करती है। इसलिए गर्भावस्था में एनीमिया प्रबंधन बहुत जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में खून का कम होना उनके व उनके बच्चे के लिए खतरे की घंटी है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्सियम की दवाओं के बाद अब आयरन सुक्रोज इंजेक्शन से गर्भवती महिलाओं में खून की पूर्ति करने की योजना बनाई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में ही महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन को एनएस वाटर में मिलाकर सलाइंस के द्वारा लगाया जाता है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (मातृत्व स्वास्थ्य) डॉ. सरिता ने पत्र लिखकर राज्य के सभी सिविल सर्जन को आयरन सुक्रोज पर जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी के मैटरनिटी इकाई एएनसी ओपीडी, लेबर रूम, ओटी में पदस्थापित नर्सों को प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया है। जो गर्भवती महिलाओं की जांच करती हैं।
शिक्षक के घर में लाखों से अधिक की हुई चोरी बीते रविवार की रात्रि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर से सटे शिक्षक के घर में लाखों से अधिक संपत्ति की किया गया चोरी जानकारी के अनुसार शिक्षक कृष्ण कांत झा के घर में मां का तबीयत खराब होने के कारण मां रात्रि में अपनी बेटी के घर संग्रामपुर मोड़ पर चली गई ठीक उसी बीच रात्रि में चोरों को मौका मिलते ही उनके घर पर लाखों से अधिक संपत्ति यों का चोरी करके हाथ साफ कर लिया वहीं शिक्षक कृष्ण कांत झा ने बताया कि मेरी मां का तबीयत खराब हो जाने के कारण संग्रामपुर मोर पर मेरी बहन ने मां को लेकर के अपने घर चली गई ठीक उसी रात में चोर ने छत पर चढ़कर के गेट का ताला तोड़ अंदर घर में घुस आया जहां पर लगभग 3 लाख का जेवर एवं 70 हजार का कैश लेकर के फरार हो गया वह वही इस संदर्भ में संग्रामपुर थाने में आवेदन देकर के अपने सामान वापस लाने की मांग किया गया है वहीं थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन करके उचित कार्रवाई किया जाएगा अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है ब्लाक परिसर का जब यह हाल है तो और गांव के लोग को क्या हाल हो सकता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा
