मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक बनियापुर (सारण) बनियापुर थाना परिसर में मंगलवार मोहर्रम को लेकर शांति समिति की त बैठक थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।की गई जिसमे मुखरूप से डीएसपी एम. पी. सिंह, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,,ने अपने संबोधन में मोहर्रम पर शांति सद्भाव के साथ पर्व मनाए जाने सहित कोविड 19 का पालन करते ज्यादा भीड़ भाड़ पर रोक लगाए जाने का निर्देश दिया।वही मोहर्रम पर हर हाल में शांति बनाए रखने की बात कही गयी। एस आई नसीम खान, जिला पार्षद पति परवेज अख्तर,मुखिया रवींद्र राम, श्रवण महतो, नागेंद्र प्रसाद,पूर्व मुखिया मो सईंब अंसारी, बिकर्मा चौधरी अमजद अली चुन्नू आदि गणमान्य शामिल हुई

नरेश आनंन्द

भारत सरकार के पुर्व शिक्षा मंत्री सह इफको के पुर्व अध्यक्ष स्व डी पी यादव के 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इफको एवं डी पी यादव फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में किसान गोष्ठी,वृक्षारोन एवं पौधा वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानीक डा रीता लाल एवं विशिष्ठ अतिथि कृषि वैज्ञानीक डा मुकेश कुमार एवं अत्मा के उप परियोजना निदेशक आंनद मुर्ती थे जबकी कार्यक्रम का संचालन इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी विनय कुमार कर्ण ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं स्व डी पी यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजली कर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए अतिथिगण ने कहा की स्व यादव एक राजनेता के साथ चिंतक,लेखक के साथ साथ पशुपालन,खेती,एवं किसान के आर्थिक स्थित उत्थान के लिए हमेशा प्रयास करते रहते थे जब वो मुंगेर सासंद के रूप लोकसभा में थे तो उनके ही प्रयास से बिहार का पहला कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना मुंगेर में किया गया।आज इसी का परिणाम है की मुंगेर के किसान खेती,पशुपालन,बागबानी में वैज्ञानिक तरीका को अपना कर अच्छी आमदनी कमा रहे है।

हीरो राजन कुमार के दादा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की याद में मुंगेर में रथ यात्रा इस साल आज़ादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गिय श्री अयोध्या प्रसाद को याद करते हुए उनके पोते राजन कुमार ने उनकी एक झांकी बनवाई। 3 दिनों तक लोगों को याद दिलाता रहेगा कि आजादी का सही मायने क्या है। चूंकि खुद राजन कुमार अयोध्या प्रसाद के पौत्र हैं। इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर ही वह इतना सोशल वर्क कर पाते हैं।

आज दिनांक 14 अगस्त 2021 को प्रधान कार्यालय जनता दल यूनाइटेड कर्पूरी सभागार मुंगेर में मीडिया सेल जनता दल यू का कार्यकारिणी की सूची प्रेस जारी किया गया प्रेस जारी मुंगेर मीडिया सेल के जिला संयोजक राजीव प्रसाद सिंह ने किया इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया प्रेस जारी करते हुए जिला संयोजक राजीव प्रसाद सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा लोक जन कल्याण इकाइयों को मीडिया सेल जनता के बीच प्रचार-प्रसार का काम करेगा और माननीय पूर्व मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग के श्री शैलेश कुमार के कार्यों को मीडिया के माध्यम से या सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार में सभी जिला मीडिया सेल के सदस्य अपनी मजबूती से जनता के बीच रखने का काम करता रहेगा प्रेस जारी के समय में जनता दल यू के जिलाध्यक्ष श्री संतोष साहनी जी ने कहा मीडिया से सरकार के कार्यों को जनता के सामने अपने सोशल मीडिया फेसबुक या ट्विटर के माध्यम से रखने का काम करता है

शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी शिविर में कुल 250 लोगों का कोविड-19 का जांच किया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोग शिविर में एक जगह रह रहे हैं इसलिए जांच करना जरूरी है इसी को देखते हुए आज शनिवार को 250 लोगों का जांच किया गया

शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया विभा कुमारी द्वारा बाढ़ प्रभावित वाडो का जायजा लिया गया जिसमें वार्ड संख्या 15 14 एवं 13 जोकि बजरंग बली नगर गांव के हैं यह सभी वार्ड बाढ़ से काफी प्रभावित है लोगों के घर में दो से ढाई फीट पानी है इसको देखते हुए मुखिया द्वारा कहा गया कि आप लोग सुरक्षित स्थान पर चले ताकि किसी प्रकार की कोई कटाई आप लोगों को नहीं हो सरकार द्वारा शिविर उच्च विद्यालय नौवागढ़ी और मध्य विद्यालय नौवागढ़ी में रखा गया है जहां आप लोग जाकर रहे वहां भोजन की भी व्यवस्था की गई है आप लोग अपने परिवार के साथ शिविर में जाकर रहे इसके लिए मुखिया द्वारा सभी लोगों को शिविर में जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इस मौके पर वार्ड सदस्य महेंद्र शर्मा, जीरा देवी, संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे

शुक्रवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कुतलूपुर द्वारा पंचायत का दौरा किए इस दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, जदयू नेता युगल किशोर राय उपस्थित थे वहीं जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों जल्द से जल्द ऊंचे स्थान पर अपने माल जाल के साथ चले जाए उनके लिए नाव की व्यवस्था की गई है शिविर में भोजन की व्यवस्था है बाढ़ प्रभावित लोग को किसी प्रकार की कोई कठिनाई जिला प्रशासन की ओर से नहीं होने दी जाएगी इस मौके पर मुखिया रामविलास पासवान, पैक्स अध्यक्ष भरत भूषण चौधरी, पूर्व मुखिया संजय महंत उपस्थित रहे

शुक्रवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी टीकाकरण सेंटर पर 300 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए वही मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी फूलों देवी, नीतू कुमारी, सुनीता पासवान, आशा फेस लेटर लक्ष्मी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे

शुक्रवार को मुंगेर जिले में एक संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए