शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया विभा कुमारी द्वारा बाढ़ प्रभावित वाडो का जायजा लिया गया जिसमें वार्ड संख्या 15 14 एवं 13 जोकि बजरंग बली नगर गांव के हैं यह सभी वार्ड बाढ़ से काफी प्रभावित है लोगों के घर में दो से ढाई फीट पानी है इसको देखते हुए मुखिया द्वारा कहा गया कि आप लोग सुरक्षित स्थान पर चले ताकि किसी प्रकार की कोई कटाई आप लोगों को नहीं हो सरकार द्वारा शिविर उच्च विद्यालय नौवागढ़ी और मध्य विद्यालय नौवागढ़ी में रखा गया है जहां आप लोग जाकर रहे वहां भोजन की भी व्यवस्था की गई है आप लोग अपने परिवार के साथ शिविर में जाकर रहे इसके लिए मुखिया द्वारा सभी लोगों को शिविर में जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इस मौके पर वार्ड सदस्य महेंद्र शर्मा, जीरा देवी, संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे