बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना की जांच कराई गई। जिसमे एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिले ,इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए, बताया कि जिले में 3057 लोगों की जांच कराई गई एक ही व्यक्ति नहीं संक्रमित पाए गए इसी के साथ कोरोना मुक्त मुंगेर जिला बन गया

वार्ड नंबर 17 में विगत 20 वर्षों से रोड की समस्या है नाले की समस्या है और पानी की समस्या है परंतु सरकार के द्वारा किसी भी तरह की उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है नगर निगम के बड़ी पदाधिकारी नगर आयुक्त महोदय स्वयं आ कर के देख कर गए परंतु इसके बावजूद इस पर किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया

बरियारपुर-खड़कपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333 पर नवनिर्मित पुल के समीप वाहनों व यात्रियों के आवाजाही के लिए बनाया गया डायवर्सन बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण डायवर्सन पर सोमवार को भी वाहनों का आवागमन बहाल नहीं किया जा सका। डायवर्सन होकर वाहनों के आवागमन के बहाल नहीं होने के कारण बरियारपुर से खड़कपुर,तारापुर आदि जगहों पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खड़कपुर की ओर से बरियारपुर स्टेशन आने वाले यात्रियों को कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क और सावधान - अपने घर के आसपास साफ- सफाई का रखें विशेष ख्याल - मौसमी बीमारियों से बुजुर्गों व बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बरतें विशेष सावधानी मुंगेर, 21 अगस्त| पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश एवं तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई मौसमी बीमारियों के होने की भी संभावना बढ़ गई है। इन दिनों लोग सर्दी, खांसी, बुखार सहित कई अन्य मौसमी बीमारियों के दायरे में आ रहे हैं। ऐसे में हमें काफी सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग समय पर खाना खाएं और अपने घर सहित आसपास की साफ- सफाई का भी विशेष ख्याल रखें। मालूम हो कि साफ-सफाई हमें ना सिर्फ किसी एक बीमारी से बचाती है बल्कि, अनेकों बीमारी खासकर वायरल और संक्रामक बीमारियों से भी दूर रखती है। इसके अलावा साफ-सफाई से हमारे शरीर में शारीरिक ऊर्जा का भी संचार होता है।

हीरो राजन कुमार जिस इवेंट में भी पहुंचते हैं उसमें चार चांद लग जाता है। अशोक कुमार सिंह के विशेष आमंत्रण पर जब वह कल पटना पहुंचे थे तो वहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ था। 20 अगस्त को अशोक कुमार सिंह की पोती ताशी के जन्मदिन के शानदार फंक्शन में राजन कुमार ने सफल एंकरिंग की। वहीं आज 21 अगस्त को भारतरत्न बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर पटना में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राजन कुमार को "ग्लोबल हीरो अवार्ड" से सम्मानित किया गया। उन्हें ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया।हीरो राजन कुमार ने इस कार्यक्रम में अपनी कॉमिक परफॉर्मेंस से लोगों के लबों पर हंसी बिखेर दी, जिसे सभी लोगों ने खूब सराहा और कहा कि इस कोरोना काल मे जब हर कोई परेशान है राजन कुमार ने कॉमेडी करके लोगों के दिलों को खुशियां दे दीं, उनका दिल से शुक्रिया।

शनिवार को नौवागढ़ी बाजार में दुकाने सजी दिखी पर लोगों की वीर नहीं देखने को मिला ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि हम लोग बारात शिविर में रह रहे हैं बाढ़ से त्राहिमाम है इसलिए रक्षाबंधन की उमंग हम लोगों के पास नहीं दिख रहा है ना ही पैसे हैं खाने को सरकार दे रहे हैं भोजन तो हम बाजार में क्या करेंगे इसीलिए बाजार में भीड़ लोगों का नहीं दिखा गंगा मैया की कृपा से लोग त्राहिमाम में हैं बाढ़ राहत शिविर में रहने को लोग मजबूर हैं इसी कारण रक्षाबंधन की त्यौहार वही उत्साह की तरह नहीं दिख रहा है

शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 22 पुरुष तो 2 महिला किसान ने भाग लिया श्री कुमार द्वारा प्रशिक्षण में पांच सब्जियों पर विशेष चर्चा किए गए जिसमें फुल गोभी, बंधा गोभी, मोटर, मूली एवं गाजर शामिल है उन्होंने इन सभी सब्जियों पर बेहतर खेती हेतु कृषक को बेहतर जानकारी दिए

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से चन्दन शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इस कोरोनाकाल में दो वर्ष से स्कूलों की स्थिति बहुत ख़राब हो गयी है। बच्चों का आना बंद हो गया है। बिहार सरकार द्वारा 16 तारीख से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए है ,लेकिन उसके बाद भी बच्चों की उपस्थिति न के बराबर है। निजी स्कूलों के शिक्षक अपना गुजर बसर बहुत मुश्किल से कर पा रहे है। सरकार से आग्रह करते है कि निजी शिक्षकों पर ध्यान देते हुए कुछ संज्ञान ले।

राजद के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी ने वार्ड नं 43 के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर वहां की समस्या से अवगत हुए।लोगों ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा शुद्ध पेयजल संकट है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से निजी शिक्षक ऋषि से बातचीत की जिसमे उनका कहना है कि इस कोरोनाकाल में शिक्षकों की स्थिति मृत्यु के समान स्थिति हो गयी थी। डेढ़ वर्ष से शिक्षण संस्थान कोचिंग संस्थान बंद पड़े हुए थे जिससे आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ा है। अभी धीरे धीरे सब कुछ खुल रहा है पर स्थिति अभी सामान्य होने समय लगेगा। सरकार को एक सूचि बनानी चाहिए जिसमे शिक्षकों का नाम रहता उनके लिए मदद की व्यवस्था उस सूचि के अनुसार की जानी चाहिए थी जिससे शिक्षक वर्ग मजबूती के साथ और निडर होकर अपनी सेवा आगे दे पाते।