शनिवार को राजद नेताओं द्वारा मुंगेर का एकमात्र होम्योपैथिक कॉलेज दी टेंपल ऑफ होम्योपैथिक कॉलेज सा अस्पताल मुंगेर का धरोहर है विगत 4 वर्षों से नए सत्र में नामांकन पर रोक लगा दिया गया है इन सभी मुद्दा को लेकर प्रेस वार्ता जारी किए

शनिवार को मुंगेर जिले के मुंगेर जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन राजीव गांधी चौक पर किया गया इस पर कांग्रेस कमेटी के युवा महासचिव द्वारा बताया गया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए हम लोगों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट 2 लोग जख्मी मुकदमा हुआ दर्ज

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3215 लोगों का कोरोना जांच कराया गया ,जिसमे नहीं मिले एक भी संक्रमित व्यक्ति इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच कराया गया जिसमें 3321 लोग हुए शामिल नहीं मिले एक भी संक्रमित

मंगलवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बाढ़ प्रभावित वार्ड संख्या 13, 14,15 में सुखा राशन का वितरण क्या गया जिसमें चूड़ा, चीनी, एवं चना शामिल था इसकी जानकारी पंचायत सचिव शंभू शरण सिंह ने दिए उन्होंने बताया कि मैं अपने हाथों से सुखा राशन का वितरण बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरण किया गया

मंगलवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार नौवागढ़ी क्षेत्र के मध्य विद्यालय गढी का औचक निरीक्षण किए जिसमें 3 शिक्षक बाढ़ राहत कार्य में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रों के अनुसार प्रतिनियुक्त किए गए थे श्री कुमार द्वारा तीनों शिक्षक को अभिलंब विद्यालय में कार्य करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया साथ ही साथ बच्चों से भी जिलाधिकारी महोदय मिले और पठन पाठ के विषय में जानकारी प्राप्त की बच्चों को काफी खुशी मिली जिलाधिकारी महोदय से मिलकर

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 31 टीकाकरण बनाए गए जिसमें आंगनवाड़ी सेविका को भी कार्य में लगाया गया वही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी द्वारा टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण करते दिखे उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार 31 तारीख को मेगा कैंप में सदर प्रखंड में कुल 5000 लोगों को टीका लगना है इसलिए मैं स्वयं निरीक्षण कर रही हूं कि हमारी सेविका इस कार्य में सहयोग कर रही या नहीं क्योंकि अगर सहयोग नहीं करेगी तो यह 5000 लोगों को टीका कैसे लगेगा

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मंगलवार को मेगा कैंप में सदर प्रखंड के अंतर्गत कुल 31 टीकाकरण सेंटर बनाए गए थे जिसमें विभागीय निर्देशानुसार 5000 लोगों को सदर प्रखंड के अंतर्गत 31 टीकाकरण सेंटरों पर टीका लगना था जिसमें 5000 से अधिक सभी सेंटरों पर टीका लगाया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड अपना टारगेट पूरा कर लिए हैं

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट