भारत सरकार के पुर्व शिक्षा मंत्री सह इफको के पुर्व अध्यक्ष स्व डी पी यादव के 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इफको एवं डी पी यादव फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में किसान गोष्ठी,वृक्षारोन एवं पौधा वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानीक डा रीता लाल एवं विशिष्ठ अतिथि कृषि वैज्ञानीक डा मुकेश कुमार एवं अत्मा के उप परियोजना निदेशक आंनद मुर्ती थे जबकी कार्यक्रम का संचालन इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी विनय कुमार कर्ण ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं स्व डी पी यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजली कर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए अतिथिगण ने कहा की स्व यादव एक राजनेता के साथ चिंतक,लेखक के साथ साथ पशुपालन,खेती,एवं किसान के आर्थिक स्थित उत्थान के लिए हमेशा प्रयास करते रहते थे जब वो मुंगेर सासंद के रूप लोकसभा में थे तो उनके ही प्रयास से बिहार का पहला कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना मुंगेर में किया गया।आज इसी का परिणाम है की मुंगेर के किसान खेती,पशुपालन,बागबानी में वैज्ञानिक तरीका को अपना कर अच्छी आमदनी कमा रहे है।
