*चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ एनसीपी ने एसबीपीडीसीएल के एमडी का किया घेराव* चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लगातार आंदोलनरत एनसीपी कार्यकर्ता पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक के समक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में एकदिवसीय उपवास-सत्याग्रह कार्यक्रम किया। इस दौरान जिला सभागार में बिजली विभाग द्वारा आयोजित की सूचना पर श्री केशरी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ताओं ने जिला सभागार में पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। जिला सभागार में श्री केशरी को अपना पक्ष रखने से पहले ही दूसरे दरवाजे से एसबीपीडीसीएल के एमडी के निकल जाने पर एनसीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और उनकी गाड़ी को रोककर जमकर नारेबाजी करने लगे जिससे एमडी को गाड़ी से निकलकर पैदल ही जाना पड़ा। इस अवसर पर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि चाइनीज स्मार्ट प्रीपेड मीटर को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर इसे लगाना इतना ही जरूरी है तो डीएम, एसपी, नगर निगम, आईटीसी और सांसद-विधायक के यहां लगाया जाए। श्री केशरी ने बाद में एमडी को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इसके निस्तारण के पश्चात ही स्वदेशी प्रीपेड मीटर लगाया जाए। श्री केशरी ने मीटर में लगे लाइट ब्लिंकिंग से प्रति उपभोक्ता कम से कम पांच सौ रुपए प्रतिमाह के हिसाब से अरबों रुपए प्रतिमाह घोटाले के साजिश का आरोप भी बिजली विभाग पर लगाया। इस दौरान प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, संयुक्ता कुमारी, सोनी देवी, सखिचंद यादव, मो० शाहनवाज़, मो० सलाम, यशवंत सिंह, शंकर यादव, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, अजय प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, मुन्ना सिंह, सत्यनारायण साह, विजय कुमार, अजय सिन्हा, किरण देवी, शोभा देवी, बेबी देवी, मुन्नी देवी, राधा देवी एवं बीना देवी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
