बिहार राज्य के मुंगेर जिले हवेली खड़गपुर से प्रेमजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड के मध्य विद्यालय बागेश्वरी में लगे टीकाकरण शिविर में लगभग 400 ग्रामीण टीका लगवाने पहुंचे थे। जिनमें भारी संख्या में महिला और वृद्ध और युवा शामिल थे। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों को इस केंद्र पर केवल आठ भाइल ही टीकाकरण के लिए दिए गए थे। टीका लेने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए केवल 80 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इस दौरान टीका लगवाने आए मंझगाँय, कुराबा के ग्रामीण और विशेषकर महिलाओं को बिना टीका लगाए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि जिन 80 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें अधिकतर महिला और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति शामिल थे।इधर टीका से वंचित महिला, पुरुष, बृद्ध, युवाओं ने शिविर के दौरान काफी हंगामा भी किया। ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग जब इतनी संख्या में काफी दूर से टीका लगवाने पहुंचे हैं तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अधिक से अधिक टीका की फाइल भेजनी चाहिए थी।
