धरहरा(संवाददाता) : बुधवार को धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा बाजार स्थित मुख्य सड़क के तीन बटिया मानगढ सड़क पर बर्चस्व को लेकर दो गुटो मे मारपीट के साथ ही हवाई फायरिंग हुई । इस मामले मे धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने त्वरित कारवाई करते हुए महरना गाँव के अमित कुमार के आवेदन एवं वायरल वीडीयो के आधार पर धरहरा दक्षिण पंचायत के तीन युवको पर प्राथमिकी दर्ज की है । बताया जाता है कि धरहरा गाँव एवं महरना गाँव के युवको द्वारा बर्चस्व को लेकर हुई मारपीट की वारदात होने पर तत्काल सड़क पर अफरा -तफरी मच गई । सड़क पर मौजूद लोगो के समझाने पर दोनो पक्ष के लोग शांत हुए । बताया जाता है कि धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी विशाल सिंह ,अभिषेक झा उर्फ़ लालू झा , सत्यम कुमार एवं महरना निवासी अमित कुमार के बीच पूर्व से ही आपसी बर्चस्व को लेकर विवाद था जिसको लेकर दोनो पक्ष बुधवार को धरहरा बाजार के मानगढ़ तीन बटिया चौक पर आपस मे ही भीड़ गए और हवाई फायरिंग की जिसमे दोनो पक्ष अपना - अपना मोर्चा पर डटे रहे । पुलिस को आते देख दोनो गुट मे तब - तक मामला शाँत दिखा । धरहरा पुलिस को मौके वारदात पर पहुँचते ही घटना स्थल धरहरा बाजार के मानगढ़ तीन बटिया चौक के सड़क पर से एक खौखा पुलिस ने बरामद किया । एक गुट के लोगो ने धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी विशाल सिंह द्वारा हथियार लहराने का वीडीयो वायरल किया ।वायरल वीडीयो के आधार पर धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने घटना मे शामिल तीनो युवक पर प्राथमिकि दर्ज कर कागजी खानापूर्ति प्रारंभ कर दी है ।