महंगाई पर चर्चा करने के लिए उपेंद्र पासवान बंगलवा बांसी से सीधी बातचीत
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के चंडी स्थान के उमेशनगर से महिला श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि शौचालय की कमी के कारण होती है परेशानियां। इसलिए शौचालय का निर्माण करवाया जाय
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के चंडी स्थान के उमेशनगर से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि शौचालय की कमी के कारण होती है परेशानियां। छोटे बच्चे घर की महिलाये है बाहर शौच करने में साँप बिच्छू का डर बना रहता है और बाहर में सड़क भी बन गयी है तो राहगीरों से भी परेशानी होती है। इसलिए शौचालय का निर्माण करवाया जाय
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
ओरा बगीचा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में कागज के पन्नों पर सभी घरों को पानी दे रहा है जबकि 90% घर जल नल योजना के लाभ से वंचित है जल नल योजना अभी तक 10 नंबर वार्ड में पीएचडी विभाग के द्वारा पानी देना है लेकिन यहां पर 90% लोग कभी भी शुद्ध पानी पीने से वंचित हो रहे है
Transcript Unavailable.
लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुड्डू के आवास पर लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता अभियान की बैठक हुई एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी का भी विस्तार किया गया।जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू के समक्ष विकासशील इंसान पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अमर पासवान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी बरियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र साह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि लोग लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में बिहार में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का जो डॉक्यूमेंट्री मिशन है को लेकर मान्य चिराग पासवान जी हमेशा संघर्ष करते रहेंगे !इस अवसर पर निवर्तमान युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान, मीडिया प्रभारी सूरज मंडल ,पूर्व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश शाह, मोहम्मद इरशाद हुसैन उर्फ नीलू भारती, इंदर पासवान, अवधेश पासवान ,साहिल पासवान, मुकेश शाह, संजय शाह, प्रिंस पासवान, मसूदन पासवान, श्री मनोहर दास श्री, रविंद्र पासवान, डॉ शंकर कुमार ,श्री सूरज मंडल, दिलीप कुमार श्री अमरजीत सिंह ,कुमार, आदित्य ,साहिल कुमार, श्री दिगंबर मंडल कुमार, गौरव आदि दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंगलवार को देर शाम मुंगेर विधायक प्रणव कुमार द्वारा कुतलूपुर दियारा का कटाव ग्रसित क्षेत्र का दौरा किया गया एवं ग्रामीणों की अन्य समस्याओं से रूबरू हुए इस मौके पर ग्रामीण द्वारा बताया गया कि हमारे यहां प्लस टू हाई स्कूल है पर वह किसी काम का नहीं है आप इस पर ध्यान देते हुए हमारे बाल बच्चों के भविष्य को देखने का काम करें मन्या विधायक द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए आश्वासन दिए कि मैं अपने स्तर से जहां तक हो सकेगा सारी समस्या को दूर करने का प्रयास करूंगा विधायक महोदय बुधवार को जाफर नगर का दौरा भी की
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने यह जानकारी दी कि अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के मरीज नहीं मिल रहे थे। लेकिन बुधवार को मुंगेर जिले के अस्पताल में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समय पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण बहुत ही जरुरी है
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड मुंगेर में 250 लोगों को टीका लगाया गया इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि कई दिनों से टीका उपलब्ध नहीं था स्वास्थ केंद्र में इसलिए लोगों को थोड़ी सी परेशानी झेलनी पड़ी पर थी पर अब टीका उपलब्ध हो गया है इसलिए लोग स्वास्थ्य केंद्र में आकर का टीकालगवा सकते हैलोगों को किसी प्रकार की कोई अब कठिनाई नहीं होगी
