सदर अस्पताल में सभी प्रसूति महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रेरित करें स्टाफ नर्स और ममता : सिविल सर्जन - विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान एएनएम स्कूल के सभागार में " स्तनपान की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी" विषय पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला - सिविल सर्जन, डीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्टाफ नर्स और ममता ने की अस्पताल को दूध की बोतलमुक्त संस्थान बनाने की घोषणा मुंगेर, 04 अगस्त| सदर अस्पताल के लेबर रूम , ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, कंगारू मदर केयर में आने वाली सभी प्रसूति महिलाओं को शिशु के जन्म के एक घन्टा के अंदर स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करें स्टाफ नर्स और ममता । उक्त बातें बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने कही। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के एक एक घंटा के अंदर मां का गाढ़ा पीला दूध पिलाने से शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। शिशु को निमोनिया, डायरिया जैसी बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। स्तनपान से ही शिशु को आवश्यक पानी की मात्रा की पूर्ति हो जाती है- कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम नसीम रजि ने बताया कि शिशु के छह महीने की आयु तक माताओं को सिर्फ और सिर्फ अपना स्तनपान ही कराना चाहिए। इस दौरान शिशु को अलग से पानी देने की भी आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि मां के स्तनपान से ही शिशु को उसके लिए आवश्यक पानी की मात्रा की पूर्ति हो जाती है। इस दौरान अलग से पानी पिलाने और कुछ खिलाने-पिलाने से शिशु को निमोनिया और दस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। शिशु के छह महीने का होने के बाद ही मां के स्तनपान के साथ आहार के रूप में हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दलिया, हलवा आदि देना चाहिए। सदर अस्पताल को दूध की बोतल मुक्त बनाने को ले जारी घोषणा पत्र का पाठ सदर अस्पताल मुंगेर के अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन ने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के अलावा सदर अस्पताल के लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, कंगारू मदर केयर, एनआरसी, एसएनसीयू में कार्यरत सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स और ममता ने सदर अस्पताल को दूध की बोतल मुक्त बनाने को ले जारी घोषणा पत्र का पाठ किया। इसके अनुसार उपस्थित सभी लोगों ने नवजात शिशु एवं बच्चों को दूध पिलाने की सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने, अपने अस्पताल परिसर में दूध की बोतल की बिक्री और उपयोग के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने की घोषणा की । इसके साथ ही सभी लोगों ने बच्चों को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराने और उसके के बाद बच्चों को उसके उम्र के अनुसार ऊपरी आहार के साथ -साथ कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखने के समर्थन का भी वादा किया। इस अवसर पर डीपीसी विकास कुमार, केयर इंडिया के डीटीओ ऑन तबरेज आलम, लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर नीतू और एएनएम स्कूल मुंगेर की प्राचार्य ने भी उपस्थित सभी एएनएम, स्टाफ नर्स और ममता को स्तनपान के महत्व और शिशु के सर्वांगीण विकास में स्तनपान की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर जातिय जनगणना की मांग को लेकर राजद का राज्यव्यापी जिला मुख्यालय पर 7, अगस्त 21 प्रस्तावित शांति पूर्व प्रदर्शन को लेकअगस्तर जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन की सफलता पर तैयारी को लेकर बैठक आयोजित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा हर दस वर्षों पर राष्ट्रीय जनगणना कराने का प्रावधान है वर्ष 2011में हुआ था जिसमें जातिय जनगणना की सूची सार्वजनिक करने की मांग को लेकर राजद सुप्रीमों लालू यादव के नेतृत्व में लगातार आन्दोलन किया जाता रहा है, वर्ष 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रीय जनगणना जातिय अधार कराने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर राष्ट्रीय जनता दल बिहार ने मोर्चा खोल दिया है, जिसके तहत 07 अगस्त को राज्यव्यापी जिला मुख्यालय पर विभिन्न माँग जिसमें 1,जातिय अधारित जनगणना कराया जाय,2,आरक्षण में बैक लाक व्यवस्था लागू किया जाय,3,मंडल आयोग की सभी अनुशंसाऐ लागू किया जाय आदि प्रमुख है, इन मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए आशय से संबंधित प्रधानमंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम माँग पत्र जिला पदाधिकारी, मुंगेर को समर्पित किया जाएगा। राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहाकि 07,अगस्त 1990 को देश में प्रधानमंत्री वी पी सिंह के कार्यकाल में जनता दल की सरकार ने वी पी मंडल आयोग की रिपोर्ट के आधार पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की अगुवाई में लागू किया गया था जिसके तहत देश में पिछड़ा वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 27% आरक्षण की व्यवस्था किया जा सका था,लेकिन पिछड़ा वर्ग के जनसंख्या का सही आकलन केन्द्र सरकार द्वारा छिपाया जा रहा है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राष्ट्रीय जनगणना के प्रपत्र में जातिय कॉलम जोड़ कर जातिय आधार पर जनगणना कराने की मांग को लेकर आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 07 अगस्त 21 को जिला राजद कार्यालय से 11:30 बजे शांतिपूर्ण प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द, सुरेन्द्र यादव उर्फ़ शैलेन्द्र एवं भावा नन्द कुशवाहा,प्रधान महासचिव प्रोo शरत चन्द्र राय, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाoबबिता भारती, युवा राजद जिलाध्यक्ष आसिफ वसीम, जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा,व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ जयसवाल,सहेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
बुधवार को सदर प्रखंड के प्रांगण में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी के अगुवाई में जिले भर में चल रहे 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलने वाली विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के प्रांगण में प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी निकालकर महिलाओं को आंगनवाड़ी सेविका द्वारा जागरूक करने का काम किया गया इस अवसर पर उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका ज्योति सिंह, करुणा कुमारी, सोनी कुमारी, एवं प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी के साथ कार्यपालक सहायक जूही कुमारी ने भाग लिया इस अवसर पर विभिन्न केंद्रों से आई आंगनवाड़ी सेविका अर्चना कुमारी, अंजुम आरा, सीता कुमारी, ममता कुमारी अन्य सेविका दीदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
विनोद मंडल ने बताया
विश्व स्तनपान सप्ताह: एएनएम स्कूल सभागार में जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज - " स्तनपान की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी " विषय पर होगी कार्यशाला - सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिलेभर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम मुंगेर, 03 अगस्त| विश्व स्तनपान सप्ताह की सफलता को ले बुधवार को सदर अस्पताल मुंगेर स्थित एएनएम स्कूल सभागार में " स्तनपान की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी " के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यशाला में आईसीडीएस की डीपीओ सिहित अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, लेबर रूम, एसएनसीयू, ऑपरेशन थियेटर में कार्यरत डॉक्टर के अलावा एनआरसी, चाइल्ड वार्ड के प्रतिनिधि और एएनएम स्कूल की प्राचार्य, सभी स्टाफ नर्स, ममता सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। सदर अस्पताल सहित जिला भर में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम : विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और डीपीसी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को सदर अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और कंगारू मदर केयर (केएमसी) में स्तनपान का महत्व, आवश्यकता और तरीका से संबंधित वीडियो मैसेज के जरिये बच्चों की माताओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि 2 जीबी का दो पेन ड्राइव मंगाया गया है जिसके जरिये एसएनसीयू, लेबर रूम, केएमसी, एनआरसी और मैटरनिटी वार्ड में वीडियो मैसेज के जरिये बच्चों की माताओं को स्तनपान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा एनआरसी मुंगेर में केयर इंडिया के प्रखण्ड प्रबंधक संजीव कुमार और सदर अस्पताल मुंगेर के फैमिली प्लानिंग परामर्शदाता योगेश कुमार ने वहां रहकर अपने बच्चे का इलाज करवा रही माताओं को छह महीने तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराने और उसके बाद शिशु को उसके आयु के अनुसार अनुपूरक आहार देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड और कंगारू मदर केयर में स्टाफ नर्स और ममता के द्वारा शिशु के जन्म के एक घंटा के अंदर गाढ़ा पीला दूध पिलाने और शिशु के छह महीने का होने तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराने के लिए परामर्श दिया गया। जिला भर में आयोजित किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम : जिला योजना समन्यवक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल मुंगेर के साथ -साथ सभी प्रखंड़ों में स्थित सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ सुब सेंटर (एचएससी) और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु की माताओं को शिशु के जन्म के एक घन्टा के अंदर स्तनपान कराने के साथ-साथ छह महीने तक सिर्फ स्तनपान कराने के लिए परामर्श दिया जा रहा है। इसके साथ ही गांव-गांव जाकर एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के द्वारा शिशु की माताओं को छह महीने तक स्तनपान कराने के साथ ही नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बरियारपुर पीएचसी क्षेत्र के घोरघट और जमालपुर पीएचसी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को स्तनपान से शिशु को अनेक बीमारियों से बचाने के बारे में बताया गया।
धरहरा (संवाददाता) :- जदयू महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल को जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मुगेंर जदयू के कार्यकर्ताओ ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है । जदयू अतिपिछडा़ प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितम सिंह , जदयू के पूर्व जिला कार्यकारणी सदस्य सह मीडिया सेल मुँगेंर के राजीव रंजन उर्फ नीलू पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ,मुँगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह , पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राधाचरण साह सहित महिलाओ के अधिकारो के प्रति आबाज बुलंद करने वाली जदयू नेत्री श्वेता विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू नेतृत्व पुराने कार्यकर्ताओ को जो अधिकार दे रही है वह काबिले तारीफ है । जदयू नेत्री बबीता राय मंडल ने समता पाटी से पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया है ।हर कोई सत्ता सुख मे दल का दामन थामता है लेकिन जदयू नेत्री बबीता राय मंडल उस वक्त से दल को सींच रही है जब लोग जंगलराज मे त्राहिमाम थे । नेताद्वय ने साफ शब्दो मे कहा कि जदयू को अपने जड़ को मजबूत करने के लिए पुराने कार्यकर्ताओ को खोज -खोज कर दायित्व सौपना होगा तभी जदयू फिर से दो सौ के जादुई आकडा़ को पार कर एनडीए गठबंधन मे महान स्कोर खडा़ कर विपक्षी खेमे मे खलबली मचाकर विपक्षी को परास्त कर सकेगी ।
धरहरा(संवाददाता) :- जदयू के कद्दावर नेता सह मुँगेर के सासंद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष स्वर्णलता गुप्ता उर्फ सोनी गुप्ता के नेतृत्व मे भलार दुर्गा स्थान मे जदयू कार्यकर्ताओ ने खुशी का इजहार करते हुए एक दुसरे को अबीर - गुलाल लगाकर मिठाईया बाँटे । जदयू के ईटवा पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उर्फ मंटू मंडल ने कहा कि जदयू के कद्दावर नेता सह मुँगेर के लोकप्रिय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी के हाईकमान ने जो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार सौपा वह बिहार ही नही पुरे जदयू कार्यकर्ताओ के लिए गौरव का क्षण है । मुँगेंर के सासंद के नेतृत्व मे पुरे सूबे मे जदयू का परचम लहराएगा । जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार मे बहार है जैसे विकास कार्यो को धरातल पर उतारकर बिहार मे विकास की लंबी लकीर खींचकर विपक्षी दलो को सदमे मे डाल दिया था ।पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व मे सभी वर्गो के विकास की रुपरेखा बनाकर जदयू को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा । मौके पर जदयू के मुंगेर जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह ,जदयू के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य सह मीडिया सेल मुंगेर के राजीव रंजन उर्फ नीलू पटेल, नागमणि सिंह, कंतलाल मंडल ,सुरेश राम ,पाण्डव गुप्ता सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे ।
मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना देवी बताती हैं कि उन्हें अब तक इंदिरा आवास सेवा का लाभ नहीं मिला है। वह बताती हैं कि उन्होंने लेबर कार्ड भी बनवाया था लेकिन उन्हें इस सेवा का अब तक लाभ नहीं मिला है।
