Transcript Unavailable.
कुपोषणमुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है आंगनबाड़ी सेविका संध्या राय - 2019 में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में अपना काम शुरू किया था - अभी तक कुल 13 कुपोषित बच्चों को एनआरसी मुंगेर में करवा चुकी हैं भर्ती - मुंगेर जिला के नॉवागढ़ी क्षेत्र अंतर्गत भगत चौकी वार्ड संख्या 19 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 185 पर सेविका के रूप में काम कर रही संध्या मुंगेर, 31 जुलाई| आंगनबाड़ी सेविका संध्या राय कुपोषण मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं | वह लगातार अपने क्षेत्र से कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर सदर अस्पताल परिसर स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवा रही हैं | ऐसा कर वह बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रही हैं| संध्या रॉय मुंगेर जिला के नॉवागढ़ी क्षेत्र अंतर्गत भगत चौकी वार्ड संख्या 19 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 185 पर आंगनबाड़ी सेविका के रूप में सन 2019 से काम कर रही हैं | वह अभी तक कुल 13 कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती करवा चुकी हैं इनमें से दो बच्चों को एनआरसी से घर भेजने के बाद 15 दिनों तक देखरेख करने के बाद स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं होने पर दुबारा एनआरसी में भर्ती करवाया तो इसके बाद बच्चा कुपोषण से मुक्त हो सका । एनआरसी मुंगेर में कुल 13 कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया है- पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) मुंगेर की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि संध्या राय ने एनआरसी मुंगेर में कुल 13 कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया है। इनमें से नॉवागढ़ी मुंगेर के रहने वाले रामू पासवान और पिंकी देवी का दो लड़का अभिजीत कुमार और अभिनव कुमार को दो- दो बार एनआरसी में भर्ती करवाना पड़ा। इसके अलावा आगनबाड़ी सेविका संध्या राय ने नॉवागढ़ी के ही रहने वाले संदीप कुमार और अंजनी देवी के 20 माह के कुपोषित बच्चे आयात कुमार को एनआरसी में भर्ती करवाया । भर्ती के वक्त बच्चे के बांह की गोलाई 12.5 सेमी, वजन 8.050 किलो और लंबाई 79.0 सेमी थी । इसी तरह संध्या राय ने नॉवागढ़ी के ही रहने वाले विक्की पासवान और नीतू देवी के चार महीने के कुपोषित लड़का लवकुश कुमार और 18 महीने की लड़की हिना भारती को एनआरसी में भर्ती करवाया था। उन्होंने नॉवागढ़ी की ही रहने वाली प्रतिमा कुमारी के 48 महीने के कुपोषित बच्चे को एनआरसी में भर्ती करवाया। भर्ती के वक्त बच्चे के बांह की गोलाई 13 सेमी, वजन 9.950 किलो और लंबाई 89 सेमी थी उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका संध्या राय ने भगत चौकी के रहने वाले मनोहर पासवान और हीना देवी की तीन- तीन कुपोषित बेटियों 54 माह की रिया कुमारी, माही कुमारी और हेमा कुमारी को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए एनआरसी मुंगेर में भर्ती कराया । इसके अलावा संध्या राय ने भगत चौकी के ही रहने वाले छोटू पासवान और नीतू देवी की एक बेटी देविका कुमारी और एक बेटा देवराज कुमार को कुपोषण से मुक्ति के लिए एनआरसी मुंगेर में भर्ती कराया । एनआरसी मुंगेर में अभी कुल 22 कुपोषित बच्चों का इलाज चल रहा पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विगत 29 जुलाई को दो महीने के एक अति कुपोषित बच्चे को एनआरसी मुंगेर में भर्ती किया गया है। बच्चे का वजन मात्र 2.020 किलो और लंबाई 54 सेमी है। एनआरसी मुंगेर में अभी कुल 22 कुपोषित बच्चों का इलाज चल रहा है।
Transcript Unavailable.
कोरोना संक्रमण के बीच शिशु को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित स्तनपान के साथ सही पोषण भी जरूरी - शिशु के जन्म के पहले एक घंटे में स्तनपान कराने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत मुंगेर, 28 जुलाई| कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच छोटे- छोटे बच्चों के लिए माता का नियमित स्तनपान अति आवश्यक है। इसके साथ ही छह महीने की आयु पूरा कर लिए बच्चों के लिए मां के नियमित स्तनपान के साथ सही पोषण के लिए अनुपूरक आहार के रूप में हल्का भोजन भी दिया जाना आवश्यक है। इससे बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होती है। मालूम हो कि शिशुओं के लिए आधारभूत पोषण में स्तनपान मुख्य रूप से शामिल है। बच्चे के सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए माँ का दूध जरूरी है। माँ के दूध के अलावा छ्ह महीने तक के बच्चे को ऊपर से पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है क्योंकि मां के दूध में शिशु के लिए आवश्यक पानी की मात्रा मौजूद रहता है। स्तनपान कराने से बच्चे में मां के प्रति भावनात्मक लगाव पैदा होता है और उसे यह सुरक्षा का बोध भी कराता है। निमोनिया- डायरिया से बच्चों को बचाने के लिए शुरुआती स्तनपान जरूरी : केयर इंडिया कि डीटीओएफ डॉ. नीलू ने बताया कि डायरिया व निमोनिया से बचाव में स्तनपान बहुत ही कारगर है। माँ के दूध की महत्ता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद कंगारू मदर केयर तकनीक अपनाते हुए बच्चे को माँ की छाती पर रखकर स्तनपान की शुरुआत लेबर रूम के अंदर ही कराने के लिए बताया जाता है। इसके अलावे माँ को स्तनपान की स्थिति, बच्चे का स्तन से जुड़ाव और माँ के दूध निकालने की विधि को समझाने में भी नर्स द्वारा पूरा सहयोग किया जाता है ताकि कोई भी बच्चा अमृत समान माँ के दूध से वंचित न रह जाये। माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाया जाये तो ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि एनआरसी मुंगेर की फीडिंग डिमोस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि यदि बच्चे को जन्म के पहले एक घंटे के अंदर माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाया जाये तो ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। बच्चे को छ्ह माह तक लगातार केवल माँ का ही दूध दिया जाना चाहिए और इसके साथ किसी अन्य पदार्थ जैसे पानी, घुट्टी, शहद, गाय अथवा भैंस का दूध नहीं देना चाहिए, क्योंकि वह बच्चे के सम्पूर्ण मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए सम्पूर्ण आहार के रूप में काम करता है। बच्चे को हर डेढ़ से दो घंटे में भूख लगती है। इसलिए बच्चे को जितना अधिक बार संभव हो सके माँ का दूध पिलाते रहना चाहिए। माँ का शुरुआती दूध कम होता है लेकिन वह बच्चे के लिए पूर्ण होता है। अधिकतर महिलाएं यह सोचती हैं कि उनका दूध बच्चे के लिए पूरा नहीं पड़ रहा है और वह बाहरी दूध देना शुरू कर देती हैं जो कि एक भ्रांति के सिवाय और कुछ भी नहीं है। माँ के दूध में भरपूर पानी और पोषक तत्व होते हैं इसलिए बच्चे को बाहर का कुछ देने की जरूरत नहीं होती।
बिहार राज्य से शेखर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार बंद हो चूका है। जिस कारण से उनके घर में परेशानी हो रही है और वह सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें नौकरी दिलाई जाए
*ब्रह्मलीन बलदेव प्रसाद मोदी की पुण्यतिथि पर कवि-सम्मेलन* दुनिया की हर चीज पिता बदौलत, पिता से ही हम पाते हैं दौलत। पिता बिन आंखों में आंसू, पिता है तो हम होते धांसू। उपर्युक्त रचना बी.पी.मोदी फाउंडेशन के बैनर तले ब्रह्मलीन बलदेव प्रसाद मोदी की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जनकवि विजय बर्तनिया ने प्रस्तुत किया। वहीं संचालक महासचिव आशुकवि सुबोध छवि ने आजकल की मानसिकता पर सवाल खड़े करते हुए कहा "गजब की मानसिकता है जो बिल्कुल साफ दिखता है, समझता है बड़ा खुद को कहां इंसाफ दिखता है"। दो नंबर गुमटी स्थित ब्रह्मलीन बलदेव प्रसाद मोदी के आवास पर आयोजित इस कवि-सम्मेलन में अपनी रचना का पाठ करते हुए उनके पुत्र संजय केशरी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा "अब कौन करके नेकी दरिया में डालता है, हर शख्स आस्तीन में एक सांप पालता है; आजकल तो भला का जमाना ही नहीं रहा, जिसका गला दबाओ वो आंखें निकालता है"। इस अवसर पर बी.पी. मोदी फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मोदी का जीवन सार था "मुसीबत में जो देता है उसी को दान कहते हैं, पराये दुख को जो समझे उसे इंसान कहते हैं"। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाजसेवी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज जबकि दान और मदद एक दिखावा मात्र रह गया है तो ऐसी विषम परिस्थिति में स्व. मोदी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस अवसर पर केशव केशरी, सखिचन्द यादव, अजय प्रसाद सिंह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, अरुण केशरी, युवराज सिंह, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
राजा कर्ण मीर कासिम समिति, मुंगेर द्वारा सम्मानित होंगे हीरो राजन कुमार एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कल 27 जुलाई को गोष्ठी, कवि सम्मेलन, मुशायरा और सम्मान समारोह का हो रहा है आयोजन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर "राष्ट्र के निर्माण में कलाम की भूमिका" के विषय पर एक गोष्ठी के साथ कवि सम्मेलन व मुशायरा और सम्मान समारोह का आयोजन कल 27 जुलाई को मुंगेर में होने जा रहा है। इस प्रोग्राम के आयोजक राजा कर्ण मीर कासिम समिति, मुंगेर हैं। इस शानदार प्रोग्राम में हीरो राजन कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा जो एपीजे अब्दुल कलाम की सोच और विचारधारा से बहुत ज़्यादा प्रभावित हैं। कलाम साहब के कथनों को जीवन का हिस्सा बनाने वाले राजन कुमार अक्सर उनकी बातों का जिक्र करते रहते हैं, जैसे कलाम साहब ने कहा था "दरिया बनकर किसी को डुबाना बहुत आसान है बात तो तब बनेगी जब आप जरिया बनकर किसी को बचाएं।" राजा कर्ण मीर कासिम समिति, मुंगेर के अध्यक्ष मो. जफर अहमद ने बताया कि 2017 से उनकी संस्था मुंगेर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। समाज की भलाई के लिए यह समिति सदैव आगे रहती है। कोरोना काल मे भी कई महत्वपूर्ण कार्य इस समिति द्वारा किए गए। राजन कुमार मुंगेर की एक जानी मानी हस्ती हैं और उन्हें कल इस सम्मान से नवाजा जाएगा जिन्होंने सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राजा कर्ण मीर कासिम समिति, मुंगेर के सचिव मो. एहतेशाम आलम ने बताया कि कल 27 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से चांद महल, शहीद अब्दुल हमीद चौक मुंगेर में इस शानदार प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जो हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश भी देगा।
धरहरा प्रखंड के मानगढ़ गांव में बायोडीजल पेट्रोल कार्यालय का उद्घाटन मुंगेर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया मुंगेर मानगढ़ गांव से नामांकन होगा बिहार झारखंड में बायोडीजल पेट्रोल ₹2 सस्ते दर को मिलेगा यहां से ही सभी डीलर को लाइसेंस दिया जाएगा पेट्रोल मालिक बनने का सपना मुंगेर जिले के मानगढ़ गांव से ही होगा इस कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता विक्की आनंद मनोज कुमार यादव रुपेश यादव रोहित कुमार सिंह अखिलेश कुमार मोदी इंदुमती सिंह बबीता राय जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मुंगेर अन्य लोग उपस्थित थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता) :-मुँगेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने रविवार को धरहरा के मानगढ़ गाँव मे नवभारत बायो फ्यूल कार्यालय का उदधाटन किया । उदधाटन क्रम मे विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को खुशहाल एवं प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए बायोडीजल के लिए प्रखंड स्तर पर बायोडीजल पम्प खोलने हेतु प्रयत्नशील है ताकि लोगो को रोजगार के साथ देश को प्रदुषण मुक्त बनाया जा सके । विधायक ने लोगो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मे आस्था रखने को कहा ताकि सब का साथ सब का विकास धरातल पर दिखाई पर सके । उन्होने आने बाले दिनो मे हिन्दुस्तान की विकास कि रफ्तार नौजवानो को रोजगार प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे हर संभव मिलने के संकल्प को दोहराया । उदधाटन क्रम मे जदयू की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल , इंदुमति सिंह , लोजपा नेता सह बायोडीजल के अध्यक्ष ओम कुमार उर्फ मिथलेश कुमार , उदय यादव , प्रीतम कुमार सहित भाजपा जदयू के नेता मौजूद थे ।
