Transcript Unavailable.
केन्द्र की मोदी सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय द्वारा जातिय जनगणना में मात्र एसी/एसटी को शामिल करने संबंधी बयान की जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर ने कड़ी निंदा करते हुए कहाकि आर एस एस के इशारे पर तालिबानी फरमान जारी करने का निर्णय लिया गया है, राजद जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन की अध्यक्षता में राजद कार्यालय में आयोजित बैठक में 2021 में होने वाला राष्ट्रीय जनगणना में जातिय जनगणना के आधार पर कराने की मांग को लेकर आन्दोलन करने पर विचार विमर्श किया गया। राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह, उपाध्यक्ष संजय पासवान, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द एवं सुरेन्द्र यादव उर्फ़ शैलेन्द्र, नगर अध्यक्षा मंटू यादव, महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ने संयुक्त रूप कहाकि जातिय जनगणना कराने को लेकर राजद सुप्रीमों लालू यादव ने लगातार केन्द्र सरकार पर दबाव बनाकर राज्यव्यापी आन्दोलन भी किया था,लालू जी ने वर्ष 1931 के जातिय जनगणना के आधार पर पुनः जातिय जनगणना की मांग करते रहे हैं, वर्ष 2011 में हुए जनगणना के बाद 2021 में जनगणना कराया जाना है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा एक पुन: जातिय जनगणना की मांग को लेकर गंभीर है, क्योंकि आम जनगणना के आधार पर देश की जनसंख्या पता चलता और उसके आधार पर आर्थिक बजट तय होता है जिसका लाभ कुछ विशेष लोगों द्वारा उठाया जाता है जबकि जातिय जनगणना के आधार पर सभी जातियों की सूची सार्वजनिक होने पर सभी जातियो को जनसंख्या के आधार हिस्सेदारी मिलेगा। राजद नेताओं ने कहाकि जातिय जनगणना के नाम पर केन्द्रित गृह मंत्री नित्यानन्द राय ने कहाकि हैकि जनगणना में मात्र एसी/एस टी को शामिल करने की बात कर रहें जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है आगामी यूपी चुनाव में दलित कार्ड खेलकर राजनीतिक लाभ लेने का खेल खेला जा रहा है जबकि देश में सर्वाधिक जनसंख्या पिछड़ी जातियों की है जिसमें विभिन्न जातियों को लाभ से वंचित करने की शाजिस की जा रही है। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल बिहार द्वारा शीध्र ही राज्यव्यापी आन्दोलन की घोषणा के बाद राजद द्वारा आन्दोलन के सड़को पर उतर जाएंगे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के हाथों राजन कुमार की उपयोगी किताब "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" के कवर पेज का हुआ लोकार्पण मुंगेर प्राकृतिक और रमणीय लोकेशन्स से भरपूर जगह है जो फ़िल्म शूटिंग के लिए परफेक्ट है; हीरो राजन कुमार बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, सम्राट चौधरी, पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार, प्रणव यादव, मुंगेर के विधायक, मुंगेर भाजपा के अध्यक्ष राजेश जैन, सीटी क्रिटीकल अस्पताल के डायरेक्टर पवन कुमार, स्वामी मुकेशानंद महाराज के हाथों राजन कुमार की उपयोगी किताब "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" के कवर पेज का भव्य लोकार्पण हुआ। मुंगेर के प्राचीन और ऐतिहासिक सर्किट हाउस में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज गुरुपूर्णिमा है इसलिए आशीर्वाद देने के लिए साक्षात स्वामी मुकेशानंद महाराज सीताकुंड डीह से चलकर आए और इस तरह से मुंगेर फ़िल्म डाइरेक्टरी के कवर पेज का भव्य लोकार्पण हुआ जहां तमाम मुंगेर वासी मौजूद थे। इस डायरेक्टरी की सफलता की कामना की गई क्योंकि आज का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस किताब के स्पॉन्सर पार्टनर "सिटी क्रिटीकल हॉस्पिटल" है। इस कार्यक्रम के दौरान इस बात की चर्चा भी हुई कि मुंगेर प्राकृतिक और रमणीय लोकेशन्स से भरपूर जगह है जहां शूटिंग की बेहतरीन व्यवस्था है। यहां जो भी लोग फ़िल्म शूट करने आएंगे उनको प्रशासन की तरफ से भी भरपूर सहयोग दिया जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राजन कुमार की इस पहल की प्रशंसा की कि वह मुंगेर फ़िल्म डाइरेक्टरी निकालने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आपको बता दें कि हीरो राजन कुमार ने बफ्टा प्रेजेंट्स "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" बहुत जल्द प्रकाशित करवाने की योजना बनाई है जिसमें मुंगेर जिला के तमाम कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, सिंगर्स से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर तरह के लोगों का नाम पता और फोन नम्बर दर्ज होगा। इस सिलसिले में राजन कुमार ने शुरुआत भी कर दी है। वह मुम्बई से निकल कर मुंगेर बिहार के दौरे पर हैं। अब हीरो राजन कुमार ने मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी के कवर पेज का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है जो बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। कवर पेज में राजन कुमार चार्ली चैप्लिन के रूप में दिख रहे हैं। किताब के कवर पर लिखा है "मुंगेर सिटी फ़िल्म की शूटिंग के लिए परफेक्ट लोकेशन है_ हीरो राजन कुमार।" इसके लोकार्पण पे मौजूद सभी अतिथियों ने कवर पेज के डिजाइन को काफी पसन्द किया। गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया मे काम करने का शौक रखने वालों के लिए "फ़िल्म डाइयरेक्टरी" की बड़ी अहमियत होती है जिसमें कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, सिंगर्स से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर तरह के लोगों का नाम पता और फोन नम्बर छपा होता है। मुम्बई में कई फ़िल्म डायरेक्टरी आपको मिल जाएगी मगर बिहार में इस तरह की फ़िल्म डायरेक्टरी के बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं। अब हीरो राजन कुमार इस सिलसिले में यह महत्वपूर्ण शरुआत कर रहे हैं। आपको बता दें कि बफ्टा अर्थात बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट हैं राजन कुमार, जो इस वर्ष इस संस्था की स्थापना का शानदार तीसरा वर्ष भी मना रहे हैं। हीरो राजन कुमार का कहना है कि यह मुंगेर जिला वासियों के लिए बड़े गर्व, सम्मान की बात है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री जी के हाथों मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी के कवर पेज को लांच किया गया है। मैं अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह फ़िल्म डायरेक्टरी बहुत सारे फ़नकारों के लिए एक गाइड का काम करेगी। आज जब कोरोना काल की वजह से बड़े शहरों में शूटिंग की परेशानी है ऐसे में इस तरह की फ़िल्म डायरेक्टरी से लोकल कलाकारों को काफी फायदा होगा। यह किताब एक दस्तावेज से कम नही होगी जिसमें फिल्मी दुनिया का शौक रखने वाले हर तरह के लोगों, फ़नकारों का पूरा डिटेल मौजूद होगा। साथ ही इसमे मुंगेर में शूटिंग करने वालों के लिए भी काफी उपयोगी जानकारी मौजूद होगी।
Transcript Unavailable.
धरहरा मे मजदूर किसान की हालत kovid 19 मे लोक डाउन मे मुश्किल समय गुज़ारा किसान ,दुकानदार से बात चित् का अंश
विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा (संवाददाता):-जहाँ गरीब समुदाय के लोगो को कोरोना महामारी मे अन्न जुटाने मे मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं एपेक्स संस्था के निर्देशक ने एक कदम आगे बढ़कर महादलित परिवारो के बच्चे एवं स्कूल जाने बाले बच्चियो को पोषाक एवं पुस्तक वितरित कर विधालय जाने के लिए प्रेरित किया । धरहरा महरना पंचायत के जगदीशपुर एवं मानगढ़ महादलित टोला मे संस्था के निर्देशक विनायक भालचंद्र ने पचास महादलित परिवारो के बच्चो को अंग वस्त्र एवं पाठ्य सामाग्री देकर लोगो को शिक्षा एवं कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है और देश के भविष्य को संवारना ही हम सब की जिम्मेदारी है । मौके पर संस्था की सचिव लवंग लता मिश्रा, शिक्षिका दीक्षा ज्योति , शोभा ज्योति सहित दीपक कुमार , अर्क रंजन ,निक्की राज यादव , आदित्य कुमार ,रमनीक रमण ,रौनक राज , निर्मल राज यादव ,मयंक यादव ,हर्षित कुमार ,आँचल सिंह भदौरीया,खुशी कुमारी ,मोनु कुमार ,हिंमाशु कुमार मौजूद थे ।
धरहरा (संवाददाता):- ए आई डी एस ओ एवं ए आई डी वाई ओ के संयुक्त तत्वाधान मे स्वतंत्रता संग्राम के गैर समझौतावादी विचार धारा के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के 115 वी जयंती शुक्रवार को घटवारी गाँव मे मनाई गई । काँमरेड कामेश्वर रंजन एवं काँमरेड सिकन्दर कुमार के संयुक्त तत्वाधान मे विधालय के बच्चो ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद के 115 वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर उनके देश भक्ति पर प्रकाश डाला । छात्र एवं छात्राएं मधुलता सिन्हा ,मधु कुमारी , खुशबु कुमारी ,मुस्कान कुमारी , सीमा कुमारी , छात्र आदित्य कुमार ,देवराज , हर्ष राज , नवनीत कुमार ,आयुष कुमार सहित दर्जनो लोगो ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद के पोस्टर को लेकर नक्सल प्रभावित आजीमगंज पंचायत के विभिन्न गाँव मे पैदल मार्च कर लोगो को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के द्वारा देश के लिए कुर्बानी के विभिन्न पहलुओ को रेखांकित कर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे का नारा लगाया ।
उधार का पैसा मानव महल महिला को पढ़ा महागामा करके बुरी तरह से घायल .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
