लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुड्डू के आवास पर लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता अभियान की बैठक हुई एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी का भी विस्तार किया गया।जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू के समक्ष विकासशील इंसान पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अमर पासवान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी बरियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र साह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि लोग लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में बिहार में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का जो डॉक्यूमेंट्री मिशन है को लेकर मान्य चिराग पासवान जी हमेशा संघर्ष करते रहेंगे !इस अवसर पर निवर्तमान युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान, मीडिया प्रभारी सूरज मंडल ,पूर्व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश शाह, मोहम्मद इरशाद हुसैन उर्फ नीलू भारती, इंदर पासवान, अवधेश पासवान ,साहिल पासवान, मुकेश शाह, संजय शाह, प्रिंस पासवान, मसूदन पासवान, श्री मनोहर दास श्री, रविंद्र पासवान, डॉ शंकर कुमार ,श्री सूरज मंडल, दिलीप कुमार श्री अमरजीत सिंह ,कुमार, आदित्य ,साहिल कुमार, श्री दिगंबर मंडल कुमार, गौरव आदि दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।