बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना वायरस से संक्रमित माताएं अब अपने शिशु को नियमित स्तनपान करा सकती हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने अध्ययन में बताया है कि श्वसन संबंधी स्वच्छता के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित माताएं अपने शिशु को नियमित स्तनपान करा सकती हैं| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह सलाह दी है कि वायरस संक्रमण के जोखिम की तुलना में स्तनपान के फायदे अधिक हैं| स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा कोविड की तीसरी लहर का असर बच्चों पर अधिक होने की संभावना जतायी गई है| बावजूद इसके बच्चों के बेहतर पोषण से उसे सुरक्षित रखा जा सकता है जिसमें स्तनपान अति महत्वपूर्ण है। नियमित स्तनपान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर उसे कई अन्य संक्रामक बीमारियों से भी सुरक्षित रखता है|
