आज विश्व पर्यटन दिवस है। घूमना - फिरना,नए जगहों का अनुभव प्राप्त करना,मनोरंजन करना और अपने रोजमर्रा के जीवन से दूर, कुछ पल उमंग और उत्साह के साथ बिताना पर्यटन कहलाता है। नए लोगों के साथ मिलने-जुलने से मस्तिष्क विकसित होता है एवं वहां की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान होता है। पर्यटन का किसी भी देश के सामाजिक,आर्थिक तथा राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।यह दिन प्राकृतिक संसाधनों तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. .... मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को विश्व पर्यटन दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं !

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला छिंदवाड़ा के तत्वाधान में प्रदेश महासचिव एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष कहार जिला कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश श्रीवास्तव, योगेश चौरसिया, सुनील विश्वकर्मा, अवध कुमार सूर्यवंशी की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा की कार्यकारणी घोषित की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, पैसों के बचत से जुड़ी विस्तृत जानकारियां ।

रामाकोना- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को संत लीलामृत घाट की सफाई की।राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने नगर की जीवनदायनी कन्हान नदी के घाट पर सफाई की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री साहू कुल्थी दाल खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर अमरवाड़ा की नवांकुर संस्था जय शिक्षा समिति छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा के मेंटर्स प्रवीण सक्सेना के सहयोग से औऱ जिला कलेक्टर महोदय जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वय श्री अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन और जन अभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के नेतृत्व में नवांकुर संस्था जय शिक्षा समिति द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम ग्राम सिंगोड़ी की शाला ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रांगण के चारों ओर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता , स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान पर हो रही विभिन्न गतिविधियां अमरवाड़ा - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड समन्वयक वंदना राकेसिया के नेतृत्व में अमरवाड़ा के ग्राम हिवरासानी , कोपाखेड़ा में स्वभाव स्वच्छता - " संस्कार स्वच्छता" पखवाड़ा पर ग्राम वासियों को स्वच्छता के संदेश दिए गए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।