राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 140 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।
म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के आदेशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन में विकासखंड जुन्नारदेव में जल संचय अभियान के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक- 02 ग्राम पंचायत खारी के बिछुआदानशा में जल संचय के लिए लगभग 80 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। इस दौरान परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा ने जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई एवं समस्त विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को जल के महत्व एवं जल संचय अभियान के विषय में अवगत कराया।
म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन तथा विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व एवं उपस्थिति में जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत खैरमंडल में पालाचौरई की चयनित नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव की सदस्य सुश्री विनीता पंद्राम के साथ मिलकर एमएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी संगनी, अमरदीप एवं मेंटर श्रीमती योगिता मर्सकोले तथा श्रीमती दीपा पाटिल के साथ आज सेक्टर क्रमांक-3 पालाचौरई की ग्राम पंचायत खैरमंडल में रेतझिर नाला में ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान करते हुए 40 से अधिक बोरियों का बोरी बंधान का कार्य किया गया।
आज दिनांक 08/12/2025 को विकासखंड चौरई जिला छिंदवाड़ा ग्राम मंदारिया में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जी के मार्गदर्शन में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधन कार्यक्रम नवांकुर संस्था आदर्श जिज्ञासा समिति तितरी एवं मेंटर्स अकील खान के सहयोग से किया गया
जिले में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। शहरवासियों, विभिन्न संगठनों, अधिकारियों और एनसीसी कैडेट्स ने भी इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा झंडा दिवस निधि में उदारतापूर्वक दान देकर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यालय के अलावा अन्य सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल थे।
चौरई- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार का दिन जोश, उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। सुबह से शुरू हुआ मुकाबलों का सिलसिला शाम तक मैदान में दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के जज्बे के साथ लगातार गरमाता रहा।
ग्राम पंचायत कुंडा में सांसद खेल महोत्सव के वॉलीबॉल फाइनल मैच का भव्य समापन हुआ, जिसमें विधानसभा प्रभारी श्री लखन कुमार वर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए।
चौरई- सांसद खेल महोत्सव के तहत भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को बालक एवं बालिका वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। मैदान पर पूरे दिन जोरदार प्रतिस्पर्धा, उत्साह और खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
ज्ञात हो की एस आईआर सर्वे 2025 मैं प्रशासनिक अमला सर्वे कार्य हेतु दिन-रात लगा हुआ है इस तारतम्यता में चौरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली तहसील चौरई चांद और बिछुआ के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने हेतु चौरई स्थित लाॅन में आज दिन रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन एसडीएम प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन एवं चांद चोरई बिछुआ तहसीलदार की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें चौरई तहसीलदार पुष्पेंद्र पांडे, बिछुआ तहसीलदार अमित कुमार, चांद तहसीलदार सुश्री सोभना ठाकुर ,नपा सीएमओ अभय राज सिंह , विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार बघेल, खाद्य अधिकारी श्री राजेंद्र वरकडे की उपस्थिति से मंंच हुआ शोभायमान सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रभात मिश्रा के वक्तव्य से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात समस्त शिक्षकों सुपरवाइजर नोडल अधिकारी बीएलओ मास्टर ट्रेनर जिन्होंने एस आई आर सर्वे कार्य में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्प माला एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात भोजन उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया उक्त कार्यक्रम का संचालन पहलाद सोनी सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया उक्त कार्यक्रम में समस्त सम्मानित हुए शिक्षक, नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर ,मास्टर ट्रेनर, पटवारी उपस्थित रहे
