भारतीय डाक विभाग द्वारा जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में प्रथम जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी "छिंदपेक्स 2025" का दो दिवसीय आयोजन 17 से 18 दिसंबर 2025 तक एमएलबी स्कूल के सामने उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में किया गया है। यह प्रदर्शनी फिलाटेली प्रेमियो, विद्यार्थियों तथा समस्त नागरिकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक आकर्षणों से भरपूर होगी।

जनपद पंचायत चौरई द्वारा दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । मुख्य अतिथि श्री दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांगजन के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है ऐसे शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को सहारा मिलता है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का आत्मविश्वास भी मिलता है ।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले में कंपनी के छिंदवाड़ा वृत्त कार्यालय, संचारण/संधारण के 8 संभागों जिनमें शहर संभाग छिंदवाड़ा, पूर्व संभाग छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर, पांढुर्णा, जुन्नारदेव व परासिया और इनके अंतर्गत आने वाले सभी वितरण केंद्रों में आज मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर संपन्न हुये। इन शिविरों में 159 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से सभी 159 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के छिन्दवाड़ा आगमन पर इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्प गुच्छ व फूलमालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे और नरसिंहपुर रोड स्थित पैलेस पहुंचकर श्री शेषराव यादव के पुत्र के विवाह समारोह के तहत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री शेषराव यादव के पुत्र और पुत्रवधु को सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया।

केंद्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को नए आयाम दिए हैं। शासन की दूरदर्शी नीतियों, पारदर्शिता व सतत प्रोत्साहन के कारण छोटे उद्योगों में आत्मनिर्भरता की लहर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। ग्रामीण उद्यमियों के लिए यह योजना न केवल तकनीकी और वित्तीय सहयोग लेकर आई है, बल्कि स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मंगलवार को राजनगर जिला छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त माह दिसंबर 2025 की सामान्य मासिक आर्थिक सहायता राशि 1500 रूपये का लाड़ली बहना हितग्राहियों के खातों में अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाडा श्री सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13 दिसंबर 2025 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आज वृत्त चाँदामेटा एवं परासिया में प्रभारी अधिकारी द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नोनी, दरबई, मायावाडी एवं जामुनझिरी के अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों में सघन दबिश कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में सर्वप्रथम ग्राम नोनी में नाला के किनारे 30 प्लास्टिक की पन्नी रखे लगभग 1500 कि.ग्रा. महुआ लहान बरामद किया गया, वही ग्राम दरबई के अंतर्गत नाला के किनारे झुरमुट में 32 प्लास्टिक की बोरी में रखा लगभग 1600 कि.ग्रा. महुआ लहान सहित कुल 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया।

म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन तथा तामिया विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के नेतृत्व एवं परामर्शदाता श्री महेंद्र यादव की उपस्थिति में जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड तामिया के सेक्टर क्रंमांक-5 ग्राम पंचायत खिरेटीमाल में चयनित नवांकुर श्री दादाजी जन जाग्रती कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा बजरंगवली नाला में बोरी बंधान किया गया।