विधानसभा क्षेत्र चौरई के ग्राम पांजरा में ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।मान दुबे जी ने जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिलापं सदस्य लखन वर्मा, जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, पूर्व सरपंच बिस्सु पटेल, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र पटेल व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया ।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आलू के फसल में लगने वाला झुलसा रोग का उपचार की जानकारी दे रहे हैं ।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 07 दिसंबर 2025 रविवार को सब्जी मंडी टंकी पर स्थापित सायरन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस के बाद सायरन की परीक्षण (टेस्टिंग) की जाएगी, जिसका समय प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच निर्धारित है।

जल संरक्षण को लेकर जहां सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएँ जागरूकता बढ़ाने में लगी हैं, वहीं जन अभियान परिषद ने उल्लेखनीय कार्यों से क्षेत्र में मिसाल कायम की है। संस्था ने अमरवाड़ा के ग्राम पिपरिया मानु में जंगल के समीप नदी–नालों में विशाल श्रमदान अभियान चलाकर बोरी बंधान का निर्माण किया .

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के निर्देशन में अशासकीय शालाओं की वर्ष 2026-2027 के लिये मान्यता संबंधी बैठक आज सहायक संचालक शिक्षा श्री पी.एल. मेश्राम द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में ली गई।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुसार म.प्र.जन अभियान परिषद भोपाल और कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के नेतृत्व एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति में नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव की सदस्य सुश्री विनीता पंद्राम के साथ मिलकर जनसहयोग से सेक्टर क्रमांक-01 खुमकाल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांवमाल में स्थित कोका भाटा नाला में एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के छात्र इतरलाल तुमडाम के विशेष सहयोग तथा उनकी टीम द्वारा 140 बोरी का बोरी बंधान कार्य, श्रमदान व सभी के सहयोग से किया गया।

आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने शनिवार को सीएम हेल्पलाइन के जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के सीएम हेल्पलाइन नोडल अधिकारियों की उपस्थिति और शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, फॉलो-अप और निराकरण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायन शनिवार को रात्रि में ट्राइबल ब्लॉक तामिया की ग्राम पंचायत धूसावानी के ग्राम मोयापानी पहुंचे और खुले आसमान के नीचे चौपाल लगाकर जनजातीय ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने सौसर पहुंचकर पूर्व मंत्री नानभाऊ मोहोड़ जी एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई दी ।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू जी ने बताया कि कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 6 दिसंबर शनिवार को शौर्य दिवस के रूप में अनगढ़ हनुमान मंदिर मे धूमधाम से मनाया गया सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह जाकर तिलक लगाकर सौर्य दिवस की शुभकामना दी गई .