"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं।ऑर्गेनिक खेती करने में किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से प्रांजलि ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आगामी 1 जुलाई से स्थानीय स्टेडियम मैदान में जिला स्तर का फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिले भर की फुटबॉल टीमें सात दिवसीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से प्रांजलि ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समर कैंप का शुक्रवार को समाप्त हुआ। कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को खरीफ धान के नर्सरी हेतु खेत की तैयारी की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

भीषण गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, इन सभी खतरों से निपटने के लिए हमें तैयारियां करनी होंगी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता योगेश गौतम ने माध्यम कि प्री मानसून बारिश के बावजूद जिले में गर्मी का कर निरंतर जारी है। बंगाल की खड़ी वह अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोरी सी लग रही है ऐसे में मानसून 15 जून की जगह 17 जून तक जिले में दस्तक दे सकता है वहीं आगामी 48 घंटे में जिले में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है आंधी और गरज चमक के साथ कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के द्वारा निकाली गई ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. इन पदों पर कुल 1010 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं के साथ आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है https://pb.icf.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21-06-2024 है।

साथियों, यह दिन बेहद ही खास होता है क्यूंकि जगह -जगह पर स्वास्थ्य संगठनों एवं समाज सेवियों द्वारा रक्तदान शिविर लगाई जाती हैं और स्वस्थ्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इतना ही नहीं लोग इस दिन बड़े ही उत्साह और निःस्वार्थ भाव से अपने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करते हैं और जरूरतमंद लोगों तक ब्लड पहुँचाने में अपना योगदान देते हैं। तो,आइये हम सब मिलकर रक्तदान की इस मुहीम से जुड़े और विश्व रक्तदाता दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे क्या हम छोटे फोन पर भी नेट बैंकिंग इस्तेमाल कर सकते है या नहीं।