Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई । बैठक में प्रभारी अधिकारी सामान्य निर्वाचन एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी व्यय लेखा श्री गौरीश बारमाटे, लेखाधिकारी जिला पंचायत श्री सुभाष गुलवाके, सहायक लेखाधिकारी श्री अशोक कुलस्ते व अन्य अधिकारी और राजनैतिक दल के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के सर्वश्री अलकेश लाम्बा, विजय झांझरी, सोहन बेलवंशी व बलराम डेहरिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस के सर्वश्री आनंद राजपूत, सुबोध गोराई व शेख खलील मंसूरी, बहुजन समाज पार्टी के श्री अब्दुल रब खान व श्री ज्ञानेश्वर गजभिये और आम आदमी पार्टी के श्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित थे । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बोपचे ने बैठक में बताया कि राज्य शासन द्वारा और डीएव्हीपी द्वारा जिन मदों में शासकीय दर निर्धारित हैं, लोकसभा निर्वाचन के दौरान व्यय के लिये यही निर्धारित दरें लागू रहेंगी । उन्होंने व्यय के अन्य मदों में दर निर्धारण के प्रस्तावों को विस्तार से बताया तथा विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लोकसभा निर्वाचन के दौरान व्यय की दरों का अनुमोदन किया गया ।

बसंतोत्सव कत्थक नृत्य की जुगलबंदी आज

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से आरती मोबाइल वाले के माध्यम से बता रही है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें छिंदवाड़ा जिले के एसपी विनायक वर्मा सहित सहभागी टीम ने जिले में सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों को प्राथमिकता से अमल में लाने के लिए दिशांत्रित एवं धरातल पर उतरने के लिए प्रशासन स्थिति से कार्य करेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ शिमला मिर्च लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

पंचायत भवन प्रांगण सिंगोडी में भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, भाजपा विधानसभा प्रभारी नितिन तिवारी, मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वार ने 120 हितग्राहियों को केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन, गैस चूल्हा,सिलेंडर , रेगुलेटर वितरित किया I साई कृपा एजेंसी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया I आयोजित कार्यक्रम को भाजपा नेता टीकाराम चंदवशी,नितिन तिवारी, सोनू सरस्वर ने संबोधित कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायी I निःशुल्क गैस चूल्हा पाकर हितग्राही महिलाओं ने खुशी व्यक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया I कार्यक्रम का संचालन रमेश पटेल और आभार प्रदर्शन डॉ उमेश शर्मा ने किया I इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश साहू, डॉ उमेश शर्मा, जितेन्द्र शाह, दिमाक पटेल,परसादी पटेल, आश कुमार पर्तेंती, राजेश कहार, अनमोल बत्रा, केशव पटवा, रमेश पटेल,किशोर साहू,राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला हितग्राही उपस्थित रही I

Transcript Unavailable.