Transcript Unavailable.

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने ग्राम टेमनीसाहनी में किया गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण ===================================================== उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा गत दिवस पांढुर्णा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम टेमनीसाहनी में सरपंच की उपस्थिति में गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 43 गौ-वंश उपलब्ध पाये गये और 5 ट्रॉली भूसा व 15 बोरा स्वर्णदाना पाया गया । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने गौ-शाला संचालक को पानी के टांके की सफाई करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत द्वारा इस गौ-शाला का संचालन किये जाने पर उन्होंने सरपंच से चर्चा कर गौ-शाला में संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और अच्छी तरह से गौ-शाला का संचालन किस प्रकार किया जाना है जिससे गौ-शाला आत्मनिर्भर बन सके, के संबंध में मार्गदर्शन दिया । उन्होंने गौ-शाला में गोबर खाद उपलब्ध पाये जाने पर सरपंच को इस खाद की नीलामी करने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान डॉ.केतन पांडे, डॉ.गोविंदा धुर्वे व श्री हिग्वे और सरपंच उपस्थित थे ।

छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव में पंजीयन शिविर का आयोजन 7 व 8 फरवरी को ===================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायतों में एस.एस.सी.आई अनूपपुर में सुरक्षा जवान/सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिये 23 जनवरी से पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 17 फरवरी 2024 तक चलेगा । इसी क्रम में जनपद पंचायत जुन्नारदेव में 7 से 8 फरवरी तक प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है । संबंधित जनपद पंचायत के बेरोजगार आवेदक हितग्राही इस पंजीयन शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं ।

हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 7 फरवरी को उर्दू विषय की होगी परीक्षा ==================================================== मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। यह परीक्षा 5 से 28 फरवरी 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । आज 7 फरवरी को उर्दू विषय की परीक्षा होगी । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में इस परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा बनाये रखने संबंधी सतर्कता व सजगता रखी जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप जनजातीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा विस्तार की योजना होगी क्रियांवित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित ==================================================== मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ पधार रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास और जन कल्याण के जो कार्य किए हैं, उन्हें आजादी के अमृत काल में वृहत्तर स्वरूप में आरंभ करने का संकल्प लेने के लिए वहां भव्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लेखानुदान भी आने वाला है, जिसके माध्यम से हम भविष्य का रोड मैप तय करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में आयुर्वेदिक-होम्योपैथी-नेचुरोपैथी चिकित्सा सुविधा के विस्तार के संबंध में जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनके अनुरूप आयुष विभाग के माध्यम से योजना क्रियान्वित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हरदा में हुई पटाखा फेक्ट्री में दुघर्टना के आपदा प्रबंधन के लिये तत्काल प्रभाव से 6 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान समिति के अध्यक्ष हैं। समिति, हरदा नगरीय क्षेत्र के बैरागढ़ स्थित पटाखा फेक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना के आपदा प्रबंधन (बचाव एवं राहत कार्य) के लिये आवश्यक प्रबंध करेगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.