हल्दी वाले दूध का सेवन है लाभदायक

समय समय पर योग, आसन, सूर्यनमस्कार विद्यार्थियों को सिखाया जा रहा है। *शासकीय मॉडल उच्च. माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा में आज दिनांक 18/12/ 2021 को महर्षि पतंजलि योग क्लब प्रभारी योग प्रशिक्षक संदीप सोनी द्वारा विद्यालय के छात्र -छात्रों आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया गया और आज सूर्य नमस्कार के विषय मे विशेष जानकारी और लाभ से अवगत कराया गया साथ -साथ पढ़ाई में योग किस प्रकार लाभ दायक है इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया इस दौरान प्रभारी प्राचार्य श्री मदन गोपाल धुर्वे के विशेष संरक्षण में और शिक्षक मनीष चौरसिया ,सतीश बोबडे एवं समस्त विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यालय में समय समय पर विभिन्न गतिविधियों को सम्पन्न कराया जाता है।।

जय श्री राम जाकि रहि भावना जैसी प्रभु मूरत देख हि तिन तैसी आज दिनांक 17/12/2021 दिन शुक्रवार को श्रीराम मंदिर अमरवाड़ा में शिखर निर्माण का प्रथम वीम पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें उपस्थित नागरिक एवं शिखर निर्माण हेतु माता-पिता की स्मृति में ग्यारह लाख समर्पित करने वाली दीदी श्रीमति संध्या राय जी ने अपने करकमलों से वीम में एक एक घमेला हवाला ( रेत गिट्टी सीमेंट) डाल कर कार्य का श्री गणेश किया गया ।।।।।।। जय श्री राम

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। और इसी प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाए जाएंगे । इसी को ध्यान में रखते हुए हमारा आज का विषय है "हमारा मुखिया कैसा हो?" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए ,एक मुखिया के लिए क्या शिक्षा का मापदंड होना चाहिए, गांव के विकास में एक मुखिया की क्या योगदान होता है , साथ ही लघु उद्योगों के लिए एक मुखिया किस तरह सहयोग कर सकता है, साथ ही सरकार की योजनाओं का गांव में क्रियान्वयन किस तरह करता है ,एक मुखिया? इन विषयों पर मोबाइलवाणी के साथ विशेष चर्चा सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्रजी कोठे ने विशेष राय रखी।

अमरवाड़ा विकासखण्ड में भी अनेक लोगो ने भरा पर्चा

चालक था नशे में धुत्त

पेट और कमर के लिए आसान व्यायाम

मध्यप्रदेश में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। और इसी चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारा आज का विषय है, "हमारा मुखिया कैसा हो" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए, मुखिया में क्या विशेषताएं होनी चाहिए ,क्या मुखिया को चुनने के लिए क्या शिक्षा का कोई मापदंड होना चाहिए ,एक ग्रामीण क्षेत्र में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में एक प्रधान की क्या भूमिका होती है, साथ ही गांव में सरकार की योजनाओं का गांव में क्रियान्वयन किस तरह करें, एक प्रधान ?इन सभी विषयों पर विशेष चर्चा सामाजिक कार्यकर्ता गोपालजी कोठे ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की।

साक्षात्कार में श्री बट्टी ने बताया कि हमारा मुखिया कैसा हो।

अहीर नृत्यों ने मन मोहा