मध्यप्रदेश में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। और इसी चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारा आज का विषय है, "हमारा मुखिया कैसा हो" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए, मुखिया में क्या विशेषताएं होनी चाहिए ,क्या मुखिया को चुनने के लिए क्या शिक्षा का कोई मापदंड होना चाहिए ,एक ग्रामीण क्षेत्र में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में एक प्रधान की क्या भूमिका होती है, साथ ही गांव में सरकार की योजनाओं का गांव में क्रियान्वयन किस तरह करें, एक प्रधान ?इन सभी विषयों पर विशेष चर्चा सामाजिक कार्यकर्ता गोपालजी कोठे ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की।
