मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। और इसी प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाए जाएंगे । इसी को ध्यान में रखते हुए हमारा आज का विषय है "हमारा मुखिया कैसा हो?" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए ,एक मुखिया के लिए क्या शिक्षा का मापदंड होना चाहिए, गांव के विकास में एक मुखिया की क्या योगदान होता है , साथ ही लघु उद्योगों के लिए एक मुखिया किस तरह सहयोग कर सकता है, साथ ही सरकार की योजनाओं का गांव में क्रियान्वयन किस तरह करता है ,एक मुखिया? इन विषयों पर मोबाइलवाणी के साथ विशेष चर्चा सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्रजी कोठे ने विशेष राय रखी।
