फिर करवट लेगा मौसम
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षा ऑफलाइन पैटर्न में 17 फरवरी से होगी। शिका विभाग के इस निर्णय के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कुल 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमें 55 हजार 606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार प्राइवेट परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों की संख्या कम कर दी गई है। जिसके कारण उन्हें परेशानी हो सकती है। जबकि पिछली बार की तुलना में परीक्षा केंद्र की संख्या को कम कर दिया गया है। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के परीक्षा कें लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेहूं पार्जन के लिए किसानों के आधार अपडेट कराने की कार्यवाही 1 सप्ताह में पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने निर्देश दिए कि नवीन प्रक्रिया अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 5 फरवरी से शुरू होगा। इस बार पंजीयन के लिए किसानों का आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, उत्तर भारत पर बने पश्चिमी क्षेत्र के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल लगा है। हवाओं का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। तीव्र गति के अन्य पश्चिमी विक्षेप के आगामी 24 घंटे में सक्रिय होने से प्रदेश में इसका असर दिखाई देगा। जिसके चलते 4 से 6 फरवरी के बीच सर्द हवाओं से मौसम का मिजाज फिर बदला नजर आएगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में दोबारा कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को सिंम्स लैब से जारी रिपोर्ट में शहर से 23 नए संक्रमित समेत 59 नए कोरा संक्रमित की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 48 रही है। नये संक्रमित मरीजों को मिलाकर अब जिले में 427 एक्जिव केस हो गए हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सच है कितना कितना भ्रम
बजट 2022-23
Transcript Unavailable.
