मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षा ऑफलाइन पैटर्न में 17 फरवरी से होगी। शिका विभाग के इस निर्णय के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कुल 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमें 55 हजार 606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार प्राइवेट परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों की संख्या कम कर दी गई है। जिसके कारण उन्हें परेशानी हो सकती है। जबकि पिछली बार की तुलना में परीक्षा केंद्र की संख्या को कम कर दिया गया है। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के परीक्षा कें लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
