अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।

डायबिटीज में लाभदायक

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,9 निकायों में शहर की सत्ता किसके हाथ होगी। इसका फैसला आज हो जाएगा ।दूसरे चरण की मतगणना आज दिल है, कि सभी नौ निकायों में सुबह 9बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने सभी निकायों में स्थानीय स्तर पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को अधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रथम चरण की मतगणना का परिणाम आने के बाद द्वितीय चरण की बारी है। जिसमें नौ निकाय चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों का फैसला होगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों आचार संहिता के चलते शासन ने जन सुनवाई पर रोक लगा दी गई है ।लेकिन उसके बाद भी बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे हैं। इसमें खासकर ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता ज्यादा है। जनसुनवाई बंद होने की जानकारी नहीं होने पर परेशान हो रहे हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता के चलते इन दिनों जनसुनवाई बंद है। परंतु ग्रामीण लोग स्थानीय समस्याओं को लेकर जन सुनवाई में पहुंच रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत गांव में प्रातः हजार से ज्यादा मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 90 फ़ीसदी से ज्यादा मकान बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। जबकि 4512 ऐसे हितग्राही है, जिन्होंने राशि तो जारी हो चुकी है, लेकिन उन्हें मकान अब तक नहीं बनाया गया है ।ऐसे हितग्राहियों से संपर्क कर काम शुरू कराने के लिए कहां जा रहा है। दरअसल 4512 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की राशि जारी कर 12 माह से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद भी उन्होंने मकान का काम शुरू नहीं किया है। क्लिय कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों बादलों का डेरा बना हुआ है। वहीं रिमझिम बारिश का दौर भी चल रहा है। जिले में बीते 48 घंटों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बीते दो दिनों में जिले भर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। और इसी के कारण मौसम में ठंडक भी घोल दी हैं ।जिसके कारण तापमान लुढ़ककर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के टॉप टेन में छिंदवाड़ा जिला बाहर हो गया है। स्कूल चलो अभियान के तहत अच्छा पहले से ज्यादा से ज्यादा एडमिशन कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी जिले की कक्षा पहली में दिए गए लक्ष्य की तुलना में एडमिशन की संख्या फिलहाल कम है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कक्षा पहली में दिए गए लक्ष्य से कम एडमिशन होने के कारण जिला प्रदेश के टॉप 10 की सूची से बाहर हुए हैं। फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारी इस पर मैपिंग करने और आधार कार्ड समग्र आईडी की डाटा एकत्रित कर सम्मानित करने की बात कह रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्र सप्ताह के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जीरे में जारी हैं ।इस कार्यक्रम में झंडा संहिता का पालन सुनिश्चित तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि? मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के उपसरपंच तथा जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन से संबंधित आयोजित करने के लिए 24 से 29 जुलाई तक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राज मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सरकार के द्वारा स्वास्थय केंद्र पर कोरोना का टीका उपलब्ध है। जिन लोगो ने भी कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तो टीका जरूर लगवा ले। अगर किसी व्यक्ति को कोरोना टीका को लेकर किसी भी तरह की कोई भी समस्या है तो वो स्वास्थय केंद्र पर जा कर डॉक्टर की सलाह ले सकते है