मध्यप्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्भवती महिला को वैक्सीन को लेकर कई शंकाए रहती है। गर्भवती महिलाएं जब वैक्सीन लेती है तो उनके शिशुओ पर कोई दुष्प्रभाव आने की आशंका बनी रहती है। वह कहते है कि इसको लेकर गाइडलाइन जारी की गई हैं ताकि महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं हो।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कॉलेज में खाली सीटों को भरने और सीबीएसई के रिजल्ट को देखते हुए सीएलसी 4 फार्थ राउंड की शुरुआत की गई है। स्टूडेंट 30 जुलाई तक पंजीयन प्रक्रिया,वेरिफिकेशन व भूल सुधार का विकल्प उपयोग कर सकते हैं। 30 जुलाई तक आवेदन करने वाले स्टूडेंट की मेरिट लिस्ट 1 अगस्त को जारी की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई लगभग 20 से 25 दिन पहले की जा चुके हैं। जुलाई के पहले पखवाड़े में लगातार बारिश के कारण किसान मक्का और सोयाबीन में यूरिया छिड़काव नहीं कर सकते हैं। वही मौसम में आए बदलाव के चलते ही डिमांड अचानक बढ़ गई है ।क्योंकि मौसम ने अभी थोड़ी राहत दी है। और किसानों को फसलों की परवरिश करने में यूरिया खाद फसलों को पर्याप्त मात्रा में छिड़काव के लिए किसान उनकी आपूर्ति हेतु सहकारी समितियों में पहुंच रहे हैं। परंतु यहां पर भी किसानों को लंबी कतारों से जूझना पड़ रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि कोरोना का टीकाकरण लगवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से सरकार ने कोरोना के टीकाकरण को उपलब्ध करवाया है। उसी तरह हमें कोरोना गाइडलाइन का पालण करते हुए कोरोना का टीकाकरण अवश्य लगवाना चाहिए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की दस्तक के 1 महीने में 65 फ़ीसदी बारिश दर्ज की जा चुकी है। और छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौसर में अब तक 120 फ़ीसदी बारिश हो चुके हैं, वहीं कई विकास खंडों में 80 फ़ीसदी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सावन महीने में इसी तरह बारिश रहने से जिले में सामान्य बारिश से 30 फ़ीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

फसल होने लगी खराब

6 स्थानों पर कांग्रेस और दो स्थानों पर भाजपा की बढ़त रही।