मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई लगभग 20 से 25 दिन पहले की जा चुके हैं। जुलाई के पहले पखवाड़े में लगातार बारिश के कारण किसान मक्का और सोयाबीन में यूरिया छिड़काव नहीं कर सकते हैं। वही मौसम में आए बदलाव के चलते ही डिमांड अचानक बढ़ गई है ।क्योंकि मौसम ने अभी थोड़ी राहत दी है। और किसानों को फसलों की परवरिश करने में यूरिया खाद फसलों को पर्याप्त मात्रा में छिड़काव के लिए किसान उनकी आपूर्ति हेतु सहकारी समितियों में पहुंच रहे हैं। परंतु यहां पर भी किसानों को लंबी कतारों से जूझना पड़ रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।