मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की दस्तक के 1 महीने में 65 फ़ीसदी बारिश दर्ज की जा चुकी है। और छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौसर में अब तक 120 फ़ीसदी बारिश हो चुके हैं, वहीं कई विकास खंडों में 80 फ़ीसदी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सावन महीने में इसी तरह बारिश रहने से जिले में सामान्य बारिश से 30 फ़ीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
