मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्र सप्ताह के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जीरे में जारी हैं ।इस कार्यक्रम में झंडा संहिता का पालन सुनिश्चित तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
