मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों बादलों का डेरा बना हुआ है। वहीं रिमझिम बारिश का दौर भी चल रहा है। जिले में बीते 48 घंटों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बीते दो दिनों में जिले भर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। और इसी के कारण मौसम में ठंडक भी घोल दी हैं ।जिसके कारण तापमान लुढ़ककर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।