मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम विभाग ने एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी कर जमा जम बारिश की संभावनाएं जताई हैं। रविवार को शाम 5 बजे के बाद गरज चमक के साथ जिले के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर प्रारंभ हो चुका है ।जिसके चलते छिंदवाड़ा नागपुर नेशनल हाईवे पर रमाकोना के समीप गहरानाला एक बार फिर से श्याम 7:45 बजे उफान पर आने से यातायात बंद हो गया था ।जिले में बीते 10 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। और अब औसत बारिश को 638.6 मिमी तक पहुंच गया है, जबकि गत वर्ष में इसी अवधि तक महज 325.4मीमी बारिश दर्ज की गई थी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

लोग भगवान शिव का अभिषेक पूजन के साथ कर रहे है आराधना

सबसे कम सम्पत्ति के प्रत्याशी रहे विक्रम।।

रोज़ हो रही तेज़ बारिस

कमर, भुजाएं, रीढ़, पीठ का व्यायाम होता है। सभी के लिए लाभदायक।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों में आशंकाएं बनी हुई है कि कोरोना टीका लगाने पर परिवार आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इलसिए इनका कहना है कि लोग अपने नजदीक के आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाए हैं, उनका भी फीडबैक ले सकते हैं. इसीलिए कोविड के दोनों के टीके लगवाए और स्वस्थ्य रहे।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लोगों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर कई शंकाए हैं। इसलिए इनका कहना है कि लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इससे संबंधित जानकारी ले सकते है जिससे आशंकाएं दूर हो सकती है और नजदीकी स्वास्थ्य विभाग में जाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए आप नजदीकी स्वास्थ्य विभाग में जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और उस के माध्यम से टीका लगवा सकते हैं।ऐसा करने से कई लोगों की आशंकाएं दूर भी हुई है।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना टीकाकरण लगाने में जो भी आशंका है वे निराधार हैं। लोग आशंकाओं को दूर हटाकर वैक्सीन लगवाए क्योकि कोविड वैक्सीन सुरक्षित है और वे सभी के लिए कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा कवच है। इसीलिए कोविड के दोनों टीके अवश्य लगवाए ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों लगातार बीते एक पखवाड़े से बारिश का दौर जारी है। इससे आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। कई लोगों को नदी नाले उफान पर आने से अपनी जाने भी गंवानी पड़ रही है ।और रविवार को भी सुबह से बदल रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है ।वहीं शनिवार को एक बार फिर मौसम साफ रहा और लोगों को राहत दी थी। परंतु रविवार को फिर से बादलों ने अपना जिले भर में डेरा डाल दिया है। और बारिश का दौर जारी हो चुका है। जिले में पूरे सीजन मे कुल औसत बारिश 1059 के मुकाबले 60 फ़ीसदी बारिश को पार कर चुका है। विभाग ने अब तक जिले में 632 मीमी बारिश दर्ज की गई थी।जो गत वर्ष मे इसी अवधि तक 325.4 मीमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 11 दिन के लंबे इंतजार के बाद छिंदवाड़ा नगर निगम सहित अमरवाड़ा नगर पालिका के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। छिंदवाड़ा निकाय की मतगणना स्थानीय पीजी कॉलेज और अमरवाड़ा की काउंटिंग शासकीय मॉडल स्कूल बालिका छात्रावास में होगी। सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी ।लेकिन मतगणना संबंधी कार्रवाई सुबह 7बजे से शुरू हो जाएगी ।दोपहर 1 बजे तक महापौर व पार्षद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। पहले चरण की मतगणना का इंतजार खत्म होने वाला है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।