मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लोगों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर कई शंकाए हैं। इसलिए इनका कहना है कि लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इससे संबंधित जानकारी ले सकते है जिससे आशंकाएं दूर हो सकती है और नजदीकी स्वास्थ्य विभाग में जाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए आप नजदीकी स्वास्थ्य विभाग में जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और उस के माध्यम से टीका लगवा सकते हैं।ऐसा करने से कई लोगों की आशंकाएं दूर भी हुई है।