मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन पाने वालों की कतार बढ़ती जा रही है ।लेकिन जारी किए जा चुके कनेक्शन की स्थिति देखे तो हितग्राही की संख्या बहुत कम है। मुफ्त सिलेंडर का उपयोग करने के बाद हितग्राही वापस नहीं भर पा रहे है। यही वजह है कि, हितग्राही भी मुफ्त गैस सिलेंडर बटने में नजर बनाए हुए हैं। लोग उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर के लिए आवेदन कर रहे हैं।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
चुनावी मतगणना के लिए मॉडल स्कूल के छात्रावास में ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मचारी मौका स्थल पर मौजूद..... वोटों की गिनती के लिए बनाई जा रही प्रशासनिक रूप से व्यवस्थाएं...... 9:00 बजे से हो जाएगी काउंटिंग शुरू!! जनप्रतिनिधि, अभ्यर्थी, मीडिया कक्ष सहित अलग-अलग रूप से सभी के लिए बनाई जा रही व्यवस्थाएं, एसडीओपी के मार्गदर्शन में पूरे स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात,
एकाग्रता के लिए लाभदायक
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने श्रम सेवा सहयोग की मिसाल पेश करते हुए पौधरोपण के लिए गड्ढे स्वयं तैयार कर उनमें अशोक ,खमेर, आम ,जामुन, पीपल इत्यादि पौधों का रोपण किया ।पश्चात स्वयं सेवकों ने शाला परिसर की साफ-सफाई कर एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे, जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के निर्देशन पर प्रभारी प्राचार्य श्री आर डी भकने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कार्य के अंतर्गत क्यारियों का निर्माण किया। स्वयंसेवकों ने नालिया खोदकर उनमें काली मिट्टी का भराव किया, साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों के आसपास की खरपतवार नष्ट कर उन्हें सुरक्षा जालियों से सुरक्षित किया। स्वयं सेवकों ने शाला में लगे हैंडपंप के आसपास की सफाई कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनायी। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने रासेयों के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए गीत का गायन कर, सूखी धरती करे पुकार ,पौधे लगाकर करो श्रृंगार, वृक्ष है तो जल है जल है तो कल है इत्यादि नारे लगाए। इनका रहा सहयोग इस श्रमदान कार्य में प्रवीण पाटील, अतुल उइके, अनिकेत तलवारकर, अखिल बड़वाईक, स्नेहल ढालखंडाईत, हर्षल गुर्वे, रोहन वटके, दीपक वाघमारे, राज बागडे ,विशाल गोलाईत, कोमल बाविस्टाले, निहारिका सूर्यवंशी, पल्लवी भक्ते, आंचल गुर्वे, आंचल बोडखे, सेजल ढोने, नम्रता गुर्वे, प्रांजली पातुरकर, खुशी चौधरी , कोमल बागडे, आंचल बागडे, आंचल कामठे, इलमा अंसारी, चेतना भक्ते, स्नेहा उपासे ,श्रेया सोनेकर ,कृतिका बड़वाईक, श्रुतिका भोपे ,रवीना यादव ,रवीना भोयर, वैष्णवी जैवार, हर्षिका कापसे, ममता भालेराव ,निकिता भालेराव, ऋषिका उपासे, योगिता गुर्वे, नम्रता पाचपोर आदि ने महती भूमिका निभाई।
रासेयो स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर बनाई क्यारिया, किया पौधरोपण सूखी धरती करे पुकार ,पौधे लगाकर करो श्रृंगार रामाकोना - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने श्रम सेवा सहयोग की मिसाल पेश करते हुए पौधरोपण के लिए गड्ढे स्वयं तैयार कर उनमें अशोक ,खमेर, आम ,जामुन, पीपल इत्यादि पौधों का रोपण किया ।पश्चात स्वयं सेवकों ने शाला परिसर की साफ-सफाई कर एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे, जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के निर्देशन पर प्रभारी प्राचार्य श्री आर डी भकने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कार्य के अंतर्गत क्यारियों का निर्माण किया। स्वयंसेवकों ने नालिया खोदकर उनमें काली मिट्टी का भराव किया, साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों के आसपास की खरपतवार नष्ट कर उन्हें सुरक्षा जालियों से सुरक्षित किया। स्वयं सेवकों ने शाला में लगे हैंडपंप के आसपास की सफाई कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनायी। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने रासेयों के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए गीत का गायन कर, सूखी धरती करे पुकार ,पौधे लगाकर करो श्रृंगार, वृक्ष है तो जल है जल है तो कल है इत्यादि नारे लगाए। इनका रहा सहयोग इस श्रमदान कार्य में प्रवीण पाटील, अतुल उइके, अनिकेत तलवारकर, अखिल बड़वाईक, स्नेहल ढालखंडाईत, हर्षल गुर्वे, रोहन वटके, दीपक वाघमारे, राज बागडे ,विशाल गोलाईत, कोमल बाविस्टाले, निहारिका सूर्यवंशी, पल्लवी भक्ते, आंचल गुर्वे, आंचल बोडखे, सेजल ढोने, नम्रता गुर्वे, प्रांजली पातुरकर, खुशी चौधरी , कोमल बागडे, आंचल बागडे, आंचल कामठे, इलमा अंसारी, चेतना भक्ते, स्नेहा उपासे ,श्रेया सोनेकर ,कृतिका बड़वाईक, श्रुतिका भोपे ,रवीना यादव ,रवीना भोयर, वैष्णवी जैवार, हर्षिका कापसे, ममता भालेराव ,निकिता भालेराव, ऋषिका उपासे, योगिता गुर्वे, नम्रता पाचपोर आदि ने महती भूमिका निभाई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से गणेश अम्बाड़ा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चूका है। इसी के साथ नलों में दूषित पानी आ रहा है। इसकी शिकायत नगर परिषद् से की गयी है। पीला में फ़िल्टर प्लांट लगाया गया है, लेकिन नागरिकों को फिल्टर्ड पानी नहीं मिल रहा है। दूषित पानी पिने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में राशन दुकानों में पीओएस मशीन खराब होने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। मशीनों के पोर्टल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं होने के कारण हितग्राही को राशन पाने के लिए लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बीते 1 सप्ताह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। और अब तक सामान्य से 25% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिसके चलते जिले की नदी नाले उफान पर है। वह इस सौंसर विकासखंड में बादल फटने जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। जिसके चलते शहर में बारिश 1236.3 मीमी तक जा पहुंची है। बीते 4 दिनों में 750 मीमी बारिश दर्ज की गई है। जो जिले के कुल औसत बारिश 1059 से भी 7 इंच ज्यादा है। झमाझम बारिश हो रही बारिश ने जिले की प्रमुख नदी -नाले उफान पर चल रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
