हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 17 फरवरी को होगा इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस का प्रश्नपत्र ====================================================== जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा संचालित की जा रही है। इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये सभी 154 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है । यह परीक्षा आगामी 5 मार्च 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत आज 17 फरवरी को इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस विषय की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
आज का पांढुर्णा मंडी भाव
आज का चौरई मंडी भाव
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विशेष रूप से बातचीत करने के लिए जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर जी
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से शीतल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि,जिला छिंदवाड़ा में जन आरोग्य समिति की बैठक में सीएमओ के द्वारा प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी प्रेषित की और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया की अध्यक्षता में आज होटल सत्कार छिंदवाड़ा में जन आरोग्य समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विकासखंड बिछुआ और चौरई के सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीएम श्री शैलेंद्र सोमकुमर ने जानकारी दी कि जिले में जन आरोग्य समिति का गठन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्यं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सफल संचालन के लिये किया जा रहा है । इस समिति का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायिगी के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अन्य योजनाओं का प्रभावी संचालन, सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित गतिविधियों का सफल संचालन, ग्राम पंचायत का सहयोग लेकर बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना और शिकायत निवारण के साथ ही समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना है । प्रशिक्षण में सीपीएचसी और एम. एंड ई. द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप मे सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शोभना नदी पुलिया छत पर गड्डे दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण रामाकोना - सवरणी रोड पर शोभना नदी स्थित पुलिया की छत पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कुछ जगह पर खुली सलाखें दिख रही । जो आये दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें । धन्यवाद
