बदला मौसम गरज चमक के साथ बौछारें, गिरे ओले

कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन 20 फरवरी को ======================= कृषि अवसंरचना में सुधार क्रम को प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से संचालित कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आगामी 20 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । इस बैठक में वर्ष 2023-24 के लिये आवंटित लक्ष्य के विरूध्द स्वीकृत प्रकरणों और प्रगति की समीक्षा की जायेगी । नवागत कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला प्रबंधक नाबार्ड, जिला अग्रणी बैंक उद्यानिकी विभाग और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को वर्ष 2023-24 में प्राप्त प्रकरण और स्वीकृत प्रकरणों की संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

अवैध उत्खनन रोकने कोयला खदान की सुरंग बंद कराई ======================= नवागत कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह द्वारा अखबारों के माध्यम से परासिया क्षेत्र की बंद कोयला खदान से अवैध कोल उत्खनन की जानकारी संज्ञान में आने पर भविष्य में संभावित किसी भी दुर्घटना एवं जनक्षति को रोकने की दृष्टि से एसडीएम परासिया श्री पुष्पेंद्र निगम को बंद कोयला खदान की सुरंग को बंद कराने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में कार्यवाही करते हुए एसडीएम परासिया श्री निगम द्वारा पुलिस, वन विभाग एवं डब्लू.सी.एल. के अधिकारियों के सहयोग से कन्हान क्षेत्र के उप क्षेत्र अंबाड़ा की मोहन कॉलरी धाऊं क्षेत्र में बंद कोयला खदान की सुरंग को पुराई द्वारा बंद करवा कर अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही की गई है। एसडीएम परासिया ने क्षेत्र के पत्रकारों से अपील की है कि सुरंग चालू होने की जानकारी लगे तो तत्काल अवगत कराएं, जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना को पूर्व में ही रोका जा सके। #dmchhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आज का चौरई मंडी भाव

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.